Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • जोशीमठ के पुनर्वास होने तक बदरीनाथ में मास्टर प्लान स्थगित करने की मांग
  • टिहरी

जोशीमठ के पुनर्वास होने तक बदरीनाथ में मास्टर प्लान स्थगित करने की मांग

RNS INDIA NEWS 25/01/2023
rns featured image new

नई टिहरी। बदरीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों की शीर्षस्थ संस्था श्री बदरीश पंडा पंचायत ने प्रकृति का दंश झेल रहे जोशीमठ के पुनर्वास होने तक बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान स्थगित करने की केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है। श्री बदरीश पंडा पंचायत समिति के अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी तथा सचिव रजनीश मोतीवाल ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा उत्तर में ज्योर्तिपीठ की स्थापना के साथ ही भगवान बदरी विशाल को पुनर्स्थापित किया था। वर्तमान में मानवीय, सामरिक और भौगोलिक दृष्टि से जोशीमठ की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। सुरक्षित यात्रा हेतु जोशीमठ को आपदा रहित बनाना होगा। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत तीर्थ पुरोहित समाज की भूमि व भवन अधिग्रहण के मामले अभी किसी प्रकार की सहमति तक नहीं बनी है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के नाम पर की जा रही तोड़ फोड़ से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किल वैसे ही बढ़ी हुई हैं। पिछले वर्ष रिकॉर्ड 17 लाख यात्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे थे। धाम में यात्रियों के दबाब को कम करने के लिए अधिकांश यात्रियों को जोशीमठ वापस भेजा गया। जोशीमठ की स्थिति देखते सरकार को सुरक्षित यात्रा हेतु नये ढंग से विचार करना चाहिए। बरसात के मौसम में यात्रियों की विशेष सुरक्षा पर ध्यान दिया जाना चाहिए। श्री बदरीश पंडा पंचायत ने बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के बजट को जोशीमठ की आपदा पीड़ित जनता के पुनर्वास में लगाने की मांग की है। तीर्थपुरोहितों ने कहा कि बदरीनाथ और जोशीमठ के विस्थापितों का दर्द एक जैसा है, जिन्हे अपनी पैत्रिक भूमि भवन विवश होकर छोड़ने पड़ रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किताब के पन्नों में छिपाकर ले जा रहा था विदेशी करेंसी, 90 हजार डॉलर के साथ यात्री गिरफ्तार
Next: टिहरी झील में जल्द होगा विंच पैरासेलिंग बोट का संचालन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी, नौ जून को होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 26/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि का आवासीय परिसर का काम अंतिम चरण में

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.