Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ‘परीक्षा पे चर्चा’ प्रधानमंत्री के लिए आए 20 लाख प्रश्न, एनसीआरटी कर रहा है प्रश्नों का संकलन
  • राष्ट्रीय

‘परीक्षा पे चर्चा’ प्रधानमंत्री के लिए आए 20 लाख प्रश्न, एनसीआरटी कर रहा है प्रश्नों का संकलन

RNS INDIA NEWS 25/01/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। लाखों छात्र व अन्य लोग इस दौरान प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछना चाहते हैं। अभी तक शिक्षा मंत्रालय को प्रधानमंत्री से पूछे जाने के लिए 20 लाख से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं। मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने यह महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इस वर्ष 38 लाख से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। वहीं बीते वर्ष 15.5 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था, जबकि वर्ष 2018 में यह संख्या केवल 22 हजार के आसपास थी।
प्रधानमंत्री व छात्रों के बीच यह संवाद कार्यक्रम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रत्येक राज्य को प्रतिनिधित्व दिया गया है और हर राज्य के छात्र प्रधानमंत्री के साथ इस संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं एनसीईआरटी प्रधानमंत्री के लिए आए 20 लाख प्रश्नों का संकलन कर रहा है। इनमें से कुछ प्रश्न प्रधानमंत्री के समक्ष रखे जाएंगे और वह इन प्रश्नों का उत्तर देंगे। प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछने वालों में लाखों छात्र, शिक्षक, अभिभावक, मनोचिकित्सक, शिक्षाविद् व अन्य लोग शामिल हैं।
शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री द्वारा लिखी गई पुस्तक एग्जाम वारियर्स का भारत की सभी प्रमुख 13 क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद किया गया है।
शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक इससे तनावपूर्ण समय में, असहज एवं भ्रमित करने वाले विचारों के बारे में बात करने और उन्हें साझा करने से छात्रों के तनाव एवं चिंता को काफी हद तक कम करने में मदद मिलती है। यह छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को अपने विचार साझा करने और पीएम से मार्गदर्शन एवं महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त करने के लिए मंच प्रदान करने का एक प्रयास है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में इस वर्ष प्रत्येक राज्य का प्रतिनिधित्व होगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्रों में से 16 लाख छात्र विभिन्न राज्यों के स्टेट शिक्षा बोर्ड से हैं। प्रत्येक राज्य से छात्रों को प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम में शामिल करने के लिए दिल्ली बुलाया गया है। देशभर के अलग-अलग राज्यों से कुल 102 छात्र दिल्ली पहुंच रहे हैं। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में कुल लगभग ढाई हजार छात्र शामिल होंगे।
इनमें से लगभग 200 छात्र 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के अतिथि भी बनाए गए हैं। यह छात्र कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किए गए हैं। शिक्षा मंत्री के मुताबिक दूसरे राज्यों से आ रहे लगभग सभी छात्र 25 जनवरी तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। इसके उपरांत यह छात्रों 29 जनवरी तक दिल्ली में ही रहकर इमर्जिंग इंडिया की झलक देखेंगे। यह छात्र दिल्ली में राजघाट, सदैव अटल, कर्तव्य पथ, पीएम संग्रहालय व अन्य मॉन्यूमेंट देखने जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 दिन पहले ही अमेरिका गए भारतीय छात्र की शिकागो में गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल
Next: जोशीमठ भू धंसाव : जेपी कॉलोनी में फिर बढ़ा जल रिसाव, प्री-फैब्रिकेटेड भवनों का निर्माण हुआ शुरू

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.