Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा पदाधिकारियों ने सीएम को बताई पछुवादून, जौनसार की समस्याएं
  • देहरादून

भाजपा पदाधिकारियों ने सीएम को बताई पछुवादून, जौनसार की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 24/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह से शिष्टाचार भेंट कर पछुवादून और जौनसार बावर की समस्याओं से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष मीता सिंह और उपाध्यक्ष मोनिका अग्रवाल के नेतृत्व में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने सीएम पुष्कर धामी से मुलाकात कर अपना परिचय दिया। जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सीएम को बताया कि चकराता कैंट क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। पेयजल किल्लत से निजात के लिए सिविल क्षेत्र में अलग पेयजल योजना का पुनर्गठन किया जाना चाहिए। इसके साथ ही बताया कि सीएचसी चकराता पूरे जौनसार बावर क्षेत्र का सबसे बड़ा स्वास्थ्य केंद्र है। लेकिन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन थिएटर और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं गई है, जिससे ग्रामीण जनता को अस्पताल का लाभ नहीं मिल रहा है। कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जानी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष मोनिका ने कहा कि चकराता-त्यूणी-मसूरी-मलेथा मोटर राष्ट्रीय राजमार्ग जर्जर हालत में है, जिससे मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने मार्ग के जल्द सुधारीकरण की मांग की। दूसरी ओर, मंडल अध्यक्षों ने सीएम से उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे दर्रारीट और माता काली देवी मंदिर क्षेत्र में संचार सुविधा मुहैया कराने की मांग करते हुए बताया सीमांत क्षेत्र होने के चलते यहां वन विभाग और वाणिज्य विभाग का चेकपोस्ट है। लेकिन संचार सुविधा नहीं होने से समय पर सूचनाओं का आदान प्रदान नहीं होता है। इसके साथ ही लांघा रोड तक संचालित होने वाली इलेक्ट्रिक सिटी बस का विकासनगर तक संचालन करने की मांग की। जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही सभी मंडल अध्यक्षों को निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। शिष्टाचार भेंट करने वालों में जिला महामंत्री विनोद कश्यप, अमर सिंह चौहान, योगेश त्यागी, नीरज चौहान, दयानंद जोशी, रामपाल राठौर, गीताराम तोमर, नरेश चौहान, सुरेंद्र चौहान, आशा सक्सेना, नवीन रावत, संजय मित्तल, पीयूष गुप्ता, देवेंद्र चावला, मंडल अध्यक्ष विपुल मूसला, ऋषभ, खजान नेगी, दिनेश तोमर, प्रवीण चौहान, दीवान सिंह, नीरज शर्मा, पिंकी देवी, प्रमोद कुमार, सुरेश उनियाल शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मृतक लाइनमैन के परिवार की आर्थिक मदद को ग्रामीणों ने दिया धरना
Next: नाबालिग से कुकर्म के शक में युवक को पीटा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.