Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधायक मुन्ना चौहान ने किया हरबर्टपुर में अस्पताल के नए भवन का शिलान्यास
  • देहरादून

विधायक मुन्ना चौहान ने किया हरबर्टपुर में अस्पताल के नए भवन का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 23/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। पछुवादून के केंद्र बिंदु हरबर्टपुर में बनने वाले नए अस्पताल भवन का सोमवार को विधायक मुन्ना चौहान ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। अस्पताल का नया भवन बनने से करीब चालीस गांवों के ग्रामीणों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।
हरबर्टपुर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फिलहाल नगर पालिका परिषद के एक कक्ष में संचालित हो रहा है। जबकि इस अस्पताल पर करीब चालीस गांवों की साठ हजार से अधिक की जनसंख्या स्वास्थ्य सुविधा के लिए निर्भर है। एक कक्ष में अस्पताल संचालित होने से यहां चिकित्सकों के बैठने के लिए जगह तक उपलब्ध नहीं है। हरबर्टपुर चार राज्यों का केंद्र बिंदु होने के कारण यहां से हर रोज बड़ी संख्या में यात्री भी गुजरते हैं। कई बार यात्रियों को भी आपातकाल में अस्पताल जाना पड़ता है, लेकिन अस्पताल सुविधाएं नहीं मिलने पर उन्हें विकासनगर के अस्पताल में उपचार के लिए आना पड़ता है। सोमवार को पीएचसी के नए भवन का शिलान्यास करते हुए विधायक ने कहा कि करीब पांच करोड़ की लागत से बनने से वाले भवन में आपातकालीन सेवाएं, पैथोलॉजी, एक्स-रे समेत इंडोर वार्ड और जच्चा बच्चा वार्ड की सुविधा भी मुहैया होगी। उन्होंने कहा कि कोविड काल के बाद से ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है। अधिकांश अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। सभी अस्पतालों को संसाधन मुहैया कराए गए हैं। कहा कि विकासनगर के अस्पताल को उपजिला चिकित्सालय में उच्चीकृत कर मल्टी स्पेशियलिटी सुविधाएं विकसित की जा रही है। परियोजना अस्पताल डाकपत्थर का 17 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार किया जा रहा है। कहा कि विकासनगर क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को गुणवत्तापरक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है, जिससे मरीजों को देहरादून के अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मरीजों को समय पर उचित उपचार विकासनगर क्षेत्र में ही मिलेगा। इस दौरान दौरान ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, विकासनगर नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, अधिशासी अधिकारी भगवान दास, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विजय कुमार, संयुक्त निदेशक डॉ. केसर सिंह चौहान, डॉ. प्रदीप चौहान, नीरू देवी, रचिता राठौर, संतोष रावत, रचना कटियार, नीरज रोहिला, आरिफ, डॉ. ताहिर हुसैन, जितेंद्र कुमार, अमरजीत सिंह, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
Next: किसान संगठन और भाजपाइयों में झड़प

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
  • अफसर भाजपा के एजेंट की तरह कर रहे काम: विधायक मदन बिष्ट
  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.