Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • भोजनमाताओं ने लगाया सरकार पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
  • उत्तरकाशी

भोजनमाताओं ने लगाया सरकार पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

RNS INDIA NEWS 23/01/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। भोजनमाता कामगार यूनियन (संबद्ध सीटू) के द्वितीय सम्मेलन में भोजनमाताओं ने सरकर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मौके पर संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए घूरी देवी को यूनियन का जिलाध्यक्ष व गीता देवी को जिला मंत्री चुना गया। जिसमें कबूरी देवी, रोशनी देवी को जिला उपाध्यक्ष, विजया देवी, सुभदा देवी संयुक्त मंत्री, बीना देवी को कोषाध्यक्ष समेत 29 सदस्यीय जिला कमेटी का चुनाव किया गया। तिलवाड़ा में आयोजित हुए सम्मेलन में बतौर पर्यवेक्षक पहुंचे सीटू के जिला महामंत्री वीरेंद्र गोस्वामी ने कहा कि राज्य गठन के 22 वर्ष बीत जाने के बाद भी भोजनमाता न्यूनतम मानदेय नहीं दिया जा रहा है, उल्टा राज्य गठन से सेवाएं दे रही भोजनमाताओं की छंटनी की जा रही है। जबकि उनसे छह घंटे कार्य करवाया जा रहा है। इसके बदले उन्हें नाममात्र का मानेदय दिया जा रहा है। जो समय पर भी नहीं दिया जाता है। कहा कि भोजनमाताओं से पंचायती, विधानसभा, लोक सभा जैसे मतत्वपूर्ण चुनावों में सेवाएं ली जाती है। शिक्षा का निजीकरण होने से प्रदेश के सैकड़ों विद्यालय बंद होने का जिसका खामियाजा गरीब भोजनमाताओं को उठाना पड़ रह है। बताया कि भोजनमाताएं 5 अप्रैल को नई दिल्ली में होने वाली मजदूरों व किसानों की रैली में प्रतिभाग करेंगी। सम्मेलन में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी देवी ने की। इस मौके पर नरेंद्र रावत, विक्रम सिंह पंवार, भावना रावत, मदन सिंह, सूरवीर सिंह, रोशन लाल समेत भारी संख्या में भोजनमाताएं मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रामगढ़ में सिडकुल को जमीन देने के विरोध में व्यापारी
Next: गंगा सभा के जीते पदाधिकारियों ने किया मां गंगा का पूजन एवं अभिषेक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.