Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नगर निगम ने किया स्वच्छता चैंपियंस को किया सम्म्मानित
  • देहरादून

नगर निगम ने किया स्वच्छता चैंपियंस को किया सम्म्मानित

RNS INDIA NEWS 23/01/2023
rns featured image new

देहरादून। नगर निगम सभागार में रविवार को सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग कर रहे व स्वच्छता चैंपियंस के तौर पर चुने गए लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त मनुज गोयल ने समस्त शहरवासियों से शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने में सहयोग की अपील की। मेयर ने कहा कि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में देहरादून का नाम देश के टॉप 50 शहरों की सूची में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। जो लोगों के सहयोग से पूरा हो पाएगा। उन्होंने कहा कि सप्ताह में तीन दिन निगम बारी-बारी से सभी वार्डों में स्वच्छ वार्ड सुंदर दून अभियान चला रहा है। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया कि सफाई व्यवस्था में विशेष सहयोग देने वाले लोगों को आगे भी निगम समय-समय पर सम्मानित करेगा। उन्होंने कहा कि सम्मान भले ही 50 स्वच्छता चैंपियंस का किया जा रहा है, लेकिन देहरादून शहर के सभी नागरिक स्वच्छता चैंपियन हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोग जैविक कूड़े से खाद बनाना शुरू करें तो कूड़े का उत्पादन कम होगा और निगम का कूड़ा निस्तारण पर खर्च कम होगा। वहीं सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता सेवा सम्मान पत्र, कचरे से बनी उपयोगी वस्तुएं और हर्रवाला स्थित एमआरएफ सेंटर में बनाई गई जैविक खाद देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पार्षद अमिता सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, डॉ संजय, डॉ राकेश डंगवाल, नवीन कुमार सडाना, आदित्य, मिताली, सौरभ आदि मौजूद रहे।

इन्हें किया गया सम्मानित: संस्था श्रेणी में नेचर बडी, कॉलेज व इंस्टिट्यूट श्रेणी से डीआईडी यूनिवर्सिटी, रेजिडेंशियल कम्युनिटी से सिद्धार्थ पैराडाइज को स्वच्छता की चाबी देकर सम्मानित किया गया। देहरादून जू से रेंजर मोहन सिंह रावत, एमबी होम्स से तनुश्री मिश्रा, जाखन से शिप्रा बग्गा समेत कुल 50 लोगों को सम्मानित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 03.37 लाख से अधिक के गांजे समेत काशीपुर के दो गांजा तस्कर गिरफ्तार
Next: महाविद्यालय की संपत्ति नीलाम करने पर भड़का छात्रसंघ

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.