Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 03.37 लाख से अधिक के गांजे समेत काशीपुर के दो गांजा तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

03.37 लाख से अधिक के गांजे समेत काशीपुर के दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 23/01/2023
WhatsApp Image 2023-01-23 at 12.11.39 PM

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय, एस0एस0पी0 अल्मोड़ा द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों व एस0ओ0जी0/एएनटीएफ टीम को जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/ बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।
बीती 22 जनवरी को तिलक राम वर्मा सीओ रानीखेत व श्रीमती ओशीन जोशी सीओ आँप्स के नेतृत्व /मार्गदर्शन में जनपद की एस0ओ0जी0/एएनटीएफ की सूचना पर थाना सल्ट पुलिस व एस0ओ0जी0/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा डोटियाल तिराहा सल्ट पर रात्रि चैकिंग के दौरान अभियुक्त गुरदेव सिंह (30 वर्ष) पुत्र गुरदीप सिंह, व मलकीत सिंह (24 वर्ष) पुत्र कुलवंत सिंह, दोनों निवासी छोटी बरखेड़ी, थाना आईटीआई काशीपुर , जनपद उधमसिंहनगर को वाहन मो0सा0 संख्या- यू0के0-18 पी-0818 में कुल 22.500 किलोग्राम अवैध गांजा परिवहन करने पर अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अवैध गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल को सीज किया गया। बरामद गांजे की कीमत 3,37,500/- रुपये (तीन लाख, सैतीस हजार, पाँच सौ रुपये) आंकी गई है।
मामले में थानाध्यक्ष सल्ट अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अभियुक्तगण उपरोक्त सराईखेत, ईकूखेत व गाजर के आस-पास के क्षेत्रों से गांजा इकट्ठा कर काशीपुर की ओर बेचने के लिए ले जा रहे थे, चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आये। इनका उद्देश्य गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं को बेचकर नशे का आदी बनाने का था। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सल्ट, अजेन्द्र प्रसाद, हैड कांस्टेबल संजू कुमार, थाना सल्ट, कांस्टेबल मनमोहन सिंह, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा, कांस्टेबल भूपेन्द्र पाल, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा, कांस्टेबल चालक मदन सिंह, थाना सल्ट से शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देघाट में जल्द खुलेगा थाना, रानीखेत क्षेत्राधिकारी ने देघाट में प्रस्तावित थाने हेतु चयनित भवन का किया निरीक्षण; लोगों ने जताई ख़ुशी
Next: नगर निगम ने किया स्वच्छता चैंपियंस को किया सम्म्मानित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.