Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गणतंत्र दिवस पर सबसे आगे वीवीआईपी के बैठने का कल्चर खत्म, रिक्शा-ठेले वाले, श्रमजीवी कर्तव्य पथ पर सबसे आगे बैठेंगे
  • राष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस पर सबसे आगे वीवीआईपी के बैठने का कल्चर खत्म, रिक्शा-ठेले वाले, श्रमजीवी कर्तव्य पथ पर सबसे आगे बैठेंगे

RNS INDIA NEWS 22/01/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। इस बार गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली परेड को देखने के लिए कर्तव्य पथ पर सबसे आगे वीवीआईपी नहीं बैठेंगे। बल्कि उनकी जगह श्रमजीवी, रिक्शे वाले ठेले वाले, मजदूर तबके के लोग कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में सबसे आगे बैठे दिखाई देंगे।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने एक जो नया फैसला लिया है। इस फैसले की खूब सराहना और चर्चा भी हो रही है। वह फैसला यह है कि कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड को देखने के लिए सबसे आगे श्रमजीवी, मजदूर, रिक्शे वाले, ठेले वाले मजदूर तबके के लोगों को बिठाया जाएगा। जबकि पहले ऐसा कभी नहीं होता था। गणतंत्र दिवस की परेड में सबसे आगे की पंक्ति में वीवीआईपी बैठा करते थे। केंद्र सरकार की तरफ से अपने आप में एक नया फैसला लिया गया है। भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि मजदूर तबके के लोग जो दिन रात मेहनत मजदूरी करते हैं ऐसे श्रमजीवी, मजदूरों, रिक्शा वाले, ठेले वालों को गणतंत्र दिवस के मौके पर सबसे आगे बिठाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार ऐसे श्रमजीवी लोग जिन्होंने सेंट्रल विस्ता बनाने में मदद की वह भी गणतंत्र दिवस की परेड में सबसे आगे पहली पंक्ति में बैठेंगे। इसके अलावा इस गणतंत्र दिवस को होने वाली परेड पर सब्जी वाले, रिक्शा वाले, ठेला वाले लोग सबसे आगे वाली पंक्ति में बैठेंगे। जबकि यह सबसे आगे वाली पंक्ति वीवीआईपी लोगों के लिए रिजर्व होती थी। केंद्र सरकार के द्वारा जिन श्रमिकों ने सेंट्रल विस्टा बनाने में मदद की वह और उनके परिवार कर्तव्य पथ का रखरखाव करने वाले कर्मचारी, छोटे किराना वाले, सब्जी वाले, ठेले वाले गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड को देखने के लिए सबसे आगे पहली पंक्ति में बैठेंगे। जानकारों के अनुसार केंद्र सरकार के इस फैसले का उद्देश्य गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा श्रमजीवी और आम लोगों को शामिल करना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर मुंबई में गिरफ्तार, मॉडल से छेड़छाड़ का आरोप
Next: गुजरात : वडोदरा की लापता महिला कांस्टेबल प्रेमी संग महाराष्ट्र में मिली, तबादला

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.