Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • थाईलैंड में राजतंत्र के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
  • उत्तराखंड

थाईलैंड में राजतंत्र के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 15/10/2020
rns featured image new

देश में कड़े आपातकाल की घोषणा

बैंकॉक,15 अक्टूबर। थाईलैंड में राजतंत्र में सुधार और प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले तीन महीने से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के विरोध को कुचलने के लिए देश में कड़े आपातकाल की घोषणा की गई है। पुलिस ने कम से कम 20 प्रदर्शनकारियों को अरेस्ट किया है। आपातकाल के तहत 5 से अधिक लोगों के इक_ा होने और राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाली खबरों के प्रकाशन पर रोक लगा दिया गया है।
थाईलैंड की पुलिस ने प्रधानमंत्री के कार्यालय के बाहर रातभर डेरा डाले रहे लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों के समूह को गुरुवार की तडक़े तितर-बितर कर दिया। प्रधानमंत्री ने राजधानी क्षेत्र में आपातकाल लागू कर दिया है, ताकि प्राधिकारी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर सके। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया।
थाईलैंड में कोरोना वारयस संक्रमण के मद्देनजर लागू प्रतिबंधों के कारण पहले ही आपातकाल जैसी स्थिति है। पुलिस कार्रवाई से पहले ही प्रदर्शनकारियों के एक नेता ने प्रधानमंत्री कार्यालय ‘गवर्नमेंट हाउस’ में रैली समाप्त करने की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद कई प्रदर्शनकारी पहले ही वहां से जा चुके थे। इसके बावजूद सौ से अधिक लोग वहां मौजूद थे।
प्रदर्शनकारियों ने घोषणा की है कि राजधानी बैंकाक में अब किसी अन्य स्थान पर गुरुवार दोपहर को रैली होगी, लेकिन उप पुलिस प्रवक्ता कर्नल किस्साना फाथानाचारोएन ने उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए सचेत किया। पुलिस ने बताया कि उसने आपातकाल के उल्लंघन के आरोप में 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर आधिकारिक रूप से आरोप नहीं लगाए गए हैं।
प्रदर्शनकारी थाईलैंड के संवैधानिक राजतंत्र में सुधार की मांग कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में उचित तरीके से काम नहीं करता। पहले थाईलैंड की सेना प्रमुख रहे प्रयुत्त चान-ओ-चा 2014 में तख्तापलट कर देश की सत्ता हथिया ली थी। उनके ही नेतृत्व में 2016 में थाईलैंड का नया संविधान तैयार हुआ था। जिसमें कई ऐसे नियम बनाए गए थे जो मानवाधिकार के खिलाफ थे। इसमें सरकार और राजा की आलोचना करने वालों को गंभीर सजा देने का प्रावधान भी है। थाईलैंड में 2019 में चुनाव भी हुए थे जिसमें प्रयुत्त की पार्टी को जीत मिली थी। हालांकि, लोगों का आरोप है कि सरकार ने अपनी ताकत के बल पर गड़बड़ी करवा कर चुनाव में जीत हासिल की थी। तभी से उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर की सरिता त्रिकोटी हुई पीएचडी उपाधि से सम्मानित
Next: भाजपा सरकार के प्रति आभार यात्रा निकाल जनता से माफी मांगे हरीश रावत: भगत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.