Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • भाकपा माले ने की जोशीमठ में राहत और पुनर्वास तेजी से करने की मांग
  • चमोली

भाकपा माले ने की जोशीमठ में राहत और पुनर्वास तेजी से करने की मांग

RNS INDIA NEWS 19/01/2023
rns featured image new

चमोली। भाकपा माले ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा भू धंसाव से संकटग्रस्त जोशीमठ के राहत-पुनर्वास-स्थिरीकरण के काम को अपने हाथ में ले कर त्वरित गति से कार्यवाही की जाए। भाकपा माले ने राज्य व्यापी धरने के तहत प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में जोशीमठ की वर्तमान तबाही के लिए एनटीपीसी को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि एनटीपीसी द्वारा बनाई जा रही तपोवन-विष्णुगाड़ परियोजना को तत्काल स्थायी रूप से बंद किया जाए। साथ ही जोशीमठ का अस्तित्व संकट में डालने के लिए एनटीपीसी पर इस परियोजना की लागत का दो गुना जुर्माना लगाया जाए। लगभग बीस हजार करोड़ की इस राशि को परियोजना के कारण उजड़ने वाले लोगों में वितरित किया जाए। भाकपा माले के गढ़वाल सचिव इंद्रेश मैखुरी, राज्य कमेटी सदस्य अतुल सती ने बताया प्रधानमंत्री से मांग की गई है कि केंद्र सरकार जोशीमठ के लोगों को घर के बदले घर व जमीन के बदले जमीन देते हुए नए व अत्याधुनिक जोशीमठ के समयबद्ध नव निर्माण के लिये एक उच्च स्तरीय उच्च अधिकार प्राप्त समिति गठित करे। जिसमें जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति और स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय द्वारा सेना के लिए 1962 में जोशीमठ के लोगों की जमीनें अधिगृहित जमीनों का मुआवजा मुआवजा वर्तमान बाजार दर पर दिया जाए। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बन रही व प्रस्तावित सभी जलविद्युत परियोजनाओं, ऑल वेदर रोड और रेल मार्ग की समीक्षा की जाय। पंचेश्वर जैसे विशालकाय बांध हिमालयी क्षेत्र में न बनाए जाएं। उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन देने और धरना देने वालों में भाकपा माले के गढ़वाल सचिव इंद्रेश मैखुरी, राज्य कमेटी सदस्य अतुल सती, गढ़वाल विवि छात्र संघ उपाध्यक्ष राबिन सिंह असवाल, अनूप बिजल्वाण, वीरेंद्र वर्मा, समरवीरा रावत, ऋतिक नेगी, शिशुपाल डंडरियाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम से की निरंतर हो रही विद्युत कटौती की शिकायत
Next: मोहनपुर बिजलीघर में ट्रांसफार्मर फूंकने से घंटों गुल रही बिजली

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.