Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया कैदी हथकड़ी समेत हुआ फरार
  • हरिद्वार

इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया कैदी हथकड़ी समेत हुआ फरार

RNS INDIA NEWS 19/01/2023
WhatsApp Image 2023-01-19 at 10.52.25 AM

 

रुड़की। चोरी के एक मामले में हरिद्वार जेल में बंद कैदी को रुड़की के सिविल अस्पताल में लाया गया था जो आज सुबह के समय हथकड़ी सहित भाग निकलने में कामयाब रहा। कैदी के फरार होने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस कैदी की तलाश के लिए भाग दौड़ में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 दिन पूर्व हरिद्वार जेल में बंद नन्हे उर्फ चिकना नाम का कैदी चोरी के एक मामले में जेल में था। बताया गया है कि इस कैदी का हर्निया का इलाज होना था जो कि हरिद्वार में चिकित्सक ना हो पाने के कारण रुड़की सिविल अस्पताल में 2 दिन पूर्व लाया गया था। आज इस कैदी का हर्निया का ऑपरेशन होना था। बताया गया है कि सुबह के समय जब पुलिसकर्मी कैदी को लेकर ऑपरेशन के लिए जा रहे थे इसी दौरान कैदी पुलिसकर्मी से हथकड़ी छुड़ाकर भाग निकला। भाग रहे कैदी का पुलिसकर्मियों ने और अस्पताल स्टाफ ने पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन वह भाग निकलने में कामयाब रहा। कैदी के भाग निकलने की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस फरार कैदी की तलाश के लिए प्रयास में जुटी है। कैदी के फरार होने का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी पुलिस अभिरक्षा से कैदी फरार हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस का इस ओर कोई ध्यान नहीं है जिसके चलते ही कैदी इसी का लाभ उठाकर भाग निकलने में कामयाब हो रहे हैं। इसे पुलिस की हीला हवाली कहें या लापरवाही यह तो आप ही समझ सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीजू पटनायक का डकोटा विमान ओडिशा वापस लाया गया
Next: जासूसी के आरोप में वित्त मंत्रालय का कर्मचारी गिरफ्तार, दूसरे देशों को बेच रहा था सीक्रेट जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.