Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने में युवक गिरफ्तार
  • देहरादून

ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने में युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/01/2023
handcuff arrest

ऋषिकेश। रायवाला निवासी एक युवती से दोस्ती कर फेसबुक पर उसका फर्जी अकाउंट बनाकर ब्लैकमेल करते हुए लाखों की नगदी और जेवरात हड़पने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तलाशी में आरोपी से ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल किया जा रहा मोबाइल भी बरामद किया है। पेशी के बाद अदालत ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।थानाध्यक्ष कुलदीप पंत के मुताबिक यह मामला साल 2016 से शुरू हुआ। घटना के दौरान युवती नाबालिग थी। दोस्ती कर युवक ने उसके कुछ फोटो ले लिए। बाद में उन्हें फेसबुक की जरिए वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये और जेवरात हड़प लिए। आरोप है कि इस बीच आरोपी ने दुष्कर्म भी किया। रिश्तेदारों को आपत्तिजनक मैसेज किए। पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। परेशान पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, इसके बाद परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को टीम गठित की गई है। गुरुग्राम पुलिस के सहयोग से आरोपी आकाश पुत्र सुनील जोशी निवासी कस्बा जोशियाना, नगीना, जिला बिजनौर, यूपी को गुरुग्राम से दबोच लिया गया। आरोपी से ब्लैकमेलिंग के लिए प्रयोग हो रहे मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच दिवसीय बसंतोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया
Next: बच्चे का हत्यारोपी लक्सर कोर्ट से बरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.