Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जेपी नड्डा की अगुवाई में ही लड़ा जाएगा 2024 का चुनाव, अमित शाह ने की कार्यकाल बढ़ाने की घोषणा
  • राष्ट्रीय

जेपी नड्डा की अगुवाई में ही लड़ा जाएगा 2024 का चुनाव, अमित शाह ने की कार्यकाल बढ़ाने की घोषणा

RNS INDIA NEWS 17/01/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया है। इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की। बड़ी बात ये है कि नड्डा 2024 तक पार्टी की कमान संभालने जा रहे हैं, यानी कि लोकसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।
अमित शाह ने कहा कि जेपी नड्डा के लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी ने आज प्रस्ताव किया है, राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव को रखा है, और सभी भाजपा के सदस्यों ने इसे स्वीकार किया है। जेपी नड्डा को जून 2024 तक के लिए भाजपा के अध्यक्ष के रूप में इनका कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है।
नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने के पार्लियामेंट्री बोर्ड के फैसले का प्रस्ताव कार्यकारिणी में रखा गया, जिसे पास कर दिया गया। वो जून 2024 तक अध्यक्ष बने रहेंगे, यानी कार्यकाल में डेढ़ साल का विस्तार हुआ है। कोविड के वजह से सदस्यता अभियान नहीं हो पाया इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक्सटेंशन दिया गया है। राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव रखा और सबने ध्वनिमत से इसको पास कर दिया।
शाह ने कहा कि बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर नड्डा जी के कार्यकाल में कोविड के दौरान सेवा ही संगठन कार्यक्रम चलाया गया और बहुत ही बेहतर ढंग से काम किया गया। बिहार में हमारा सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रहा। महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड और गुजरात सभी जगह हम बेहतरीन जीते। गोवा में हैट्रिक लगाकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनने में हम सफल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर डीएम ने ली बाल संरक्षण से संबंधित हितधारक विभागों की समीक्षा बैठक
Next: टिहरी डीएम ने किया रैन बसरे का स्थलीय निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.