Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तहसील परिसर में पुलिस और वकीलों में हुई नोकझोंक
  • हरिद्वार

तहसील परिसर में पुलिस और वकीलों में हुई नोकझोंक

RNS INDIA NEWS 14/01/2023
rns featured image new

रुड़की। भुरना का युवक अपनी बाइक तहसील परिसर में खड़ी कर कोर्ट में तारीख पर चला गया। उसकी गैर मौजूदगी में पुलिस को बाइक के बैग में तमंचा रखा मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, तो वकीलों ने इसका विरोध किया। काफी देर की नोकझोंक के बाद पुलिस उसे चौकी ले आई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। भुरना गांव के युवक की ससुराल पास के कुंआखेड़ा गांव में है। पति पत्नी के बीच बच्चों के संरक्षण व खर्चे के अलावा तलाक का मुकदमे लक्सर कोर्ट में चल रहे हैं। शुक्रवार को युवक की तारीख थी। वह अपनी बाइक तहसील परिसर में खड़ी कर कोर्ट में चला गया। उधर, किसी से मिली सूचना पर लक्सर कस्बा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, तो युवक की बाइक के बैग में तमंचा रखा मिला। काफी देर इंतजार के बाद युवक आया, तो पुलिस उसे अपने साथ ले जाने लगी। लेकिन इससे पहले ही कई अधिवक्ता वहां इकट्ठा हो गए, तथा विरोध जताने लगे। उनका कहना था कि युवक की ससुरालियों से रंजिश है। उसे फंसाने के लिए लावारिस बाइक में कोई भी तमंचा रखकर पुलिस को सूचना दे सकता है। जबकि, पुलिस का कहना था कि जांच पड़ताल करने के बाद ही कार्रवाई होगी। करीब घंटे भर की नोकझोंक के बाद पुलिस युवक को लेकर चौकी चली गई। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ के साथ ही उसके बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की बधाई व शुभकामनाएं
Next: भारतीय मूल के ड्राइवर पर ऑस्ट्रेलिया में खतरनाक ड्राइविंग का आरोप, 4 की हुई थी मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.