Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मोहब्बत में धोखा, गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका को ज्वलनशील पदार्थ व पराली डालकर जिंदा फूंका
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मोहब्बत में धोखा, गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका को ज्वलनशील पदार्थ व पराली डालकर जिंदा फूंका

RNS INDIA NEWS 14/01/2023
default featured image

पुलिस ने किया खुलासा, गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों को 25 हजार का इनाम

हरदोई (आरएनएस)। प्रेमिका के चरित्र पर प्रेमी को शक हुआ तो ऐसी सजा दी जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपी शख्स ने बताया कि उसे अपनी प्रेमिका का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था, जिसके कारण उसने इस घटना को दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया। पहले उसने अपनी प्रेमिका को जान से मारने की नियत से हाथ व दुपट्टे से गला दबा दिया और मृत समझने पर पहचान छिपाने के उद्देश्य से ज्वलनशील पदार्थ व पराली डालकर आग लगा दिया और मौके से चले गए।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथ मे उसका मोबाइल भी ले गए थे। शक को लेकर हत्या की ये घटना यूपी के हरदोई जिले की है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि 7 जनवरी को हरियावां थाना क्षेत्र के शाहपुर बिनौरा के निकट डगरहा पुलिया के पास अज्ञात महिला का अधजला शव मिला था। इस सूचना पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था और ब्लाइंड मर्डर की सनसनीखेज घटना के खुलासे के लिए एसपी द्वारा कई टीमों का गठन किया था। उनकी सहायता के लिए स्वाट टीम के साथ एसओजी, सर्विलांस टीम व मुखबिरों को भी लगाया गया था। एसपी ने बताया कि जिले में कहीं भी महिला की गुमशुदगी दर्ज नहीं थी, इसलिए यह ब्लाइंड मर्डर पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। एसी ने बताया कि तमाम प्रकार से मेहनत और वैज्ञानिक तरीकों व मुखबिरों की मदद से जानकारी मिली कि यह शव आफरीन पुत्री अमजद निवासी रसूलपुर थाना मझिला की हो सकती है। पुलिस टीम द्वारा इसके पिता को बुलाकर शिनाख्त कराई गई तो उसने अपनी बेटी के शव की पहचान की और बताया कि उसकी बेटी आफरीन बेगम उर्फ अफसाना का निकाह तसमीर के साथ हुआ था और यह निकाह लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआ था लेकिन उसकी बेटी 3 वर्ष पूर्व गांव के ही युवक शराफत पुत्र बशीर के साथ चली गई थी जिसके बाद उसका अपनी बेटी से कोई भी संपर्क स्थापित नहीं किया हुआ था। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर शराफत व अन्य के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था और जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। जांच पड़ताल में पता चला था कि शराफत ने अपने एक साथी के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी थी। एसपी ने बताया कि मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शाहाबाद तिराहे पर कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। इस सूचना पर हरियावां पुलिस व अन्य टीमों ने पहुंचकर शराफत को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। ब्लाइंड मर्डर के खुलासे के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। इस खुलासे के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह व सीओ हरियांवा शिल्पा कुमारी भी मौजूद रहीं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम भी दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट का निर्देश, उपहार लेने से करें इनकार; बताया कारण
Next: घने जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला क्रिकेटर का शव, 11 जनवरी से थी लापता

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.