Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कोचिंग सेंटरों के खुलने की उम्मीद जगी
  • बागेश्वर

कोचिंग सेंटरों के खुलने की उम्मीद जगी

RNS INDIA NEWS 14/10/2020
default featured image

बागेश्वर। कोरोना के चलते सात महीनों से बंद चल रहे कोचिंग सेंटरों के खुलने की उम्मीद जग गई है। बुधवार को विभिन्न कोचिंग सेंटर के संचालकों ने डीएम के साथ बैठक की। उन्हें कोचिंग सेंटर बंद रहने से हो रहे आर्थिक नुकसान की जानकारी दी। डीएम ने सभी एसडीएम को क्षेत्र के कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कहा इसके आधार पर सेंटर खोलने की अनुमति दी जाएगी। बैठक में डीएम ने कोचिंग सेंटर संचालकों से शासन से जारी गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए कोचिंग सेंटरों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने को कहा। वहां आने वाले बच्चों की अनिवार्य थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था, क्लास रूम में दो गज की दूरी और सभी बच्चों को मास्क एवं सेनिटाइजर का प्रयोग कराने को कहा। क्लास रूम एवं शौचालय को सुबह-शाम सेनिटाइजेशन की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इनका पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोचिंग खुलने पर कक्षा नौ से आगे की कक्षाओं में पढऩे वाले बच्चों को ही कोचिंग सेंटर में आने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र के कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण कर शासन की गाइडलाइन का जायजा लेने को कहा। इसके आधार पर मिली स्पष्ट आख्या के बाद ही कोचिंग सेंटर खोलने की अनुमति दी जाएगी। बैठक में सीडीओ डीडी पंत, एडीएम हेमन्त कुमार वर्मा, एसडीएम राकेश चन्द्र तिवारी, जयवर्द्धन शर्मा, योगेंद्र सिंह, आपदा प्रबन्धन अधिकारी शिखा सुयाल सहित विभिन्न कोचिंग सेंटरों के संचालक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चाय बनाते वक्त फटा गैस सिलिंडर, घर में मौजूद लोगों ने भागकर बचाई जान
Next: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली पत्नी गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • बागेश्वर

नगर पंचायत गरुड़ को मिला अपना भवन

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0
default featured image
  • बागेश्वर

आठ दिवसीय उत्तरायणी मेले का रंगारंग समापन

RNS INDIA NEWS 20/01/2026 0
default featured image
  • बागेश्वर

ई-ऑफिस का संचालन नहीं करने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 17/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.