Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंगीठी ने सुलाया मौत की नींद, 10 ने गंवाई जान
  • राष्ट्रीय

अंगीठी ने सुलाया मौत की नींद, 10 ने गंवाई जान

RNS INDIA NEWS 10/01/2023
rns featured image new

बठिंडा (आरएनएस)। ठंड में अंगीठी चलाकर सो रहे 2 राज्यों में 10 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ में सर्दी से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोए परिवार की दम घुटने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है और बीकानेर में भी ऐसी ही घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं पंजाब के संगरूर जिला की तहसील सुनाम के गांव ननहेड़ा के शेलर में पांच मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक बेसुध मजदूर अस्पताल में उपचाराधीन है।

चूरू जिले के रतनगढ़ सीआई सुभाष बिजारणिया ने बताया कि रविवार रात को गौरीसर गांव निवासी अमरचंद प्रजापत की पत्नी सोना देवी (58), बहू गायत्री देवी (36) पति राजकुमार, पोती तेजस्विनी (3) और 3 महीने का पोता खुशीलाल एक कमरे में सो रहे थे। सुबह जब परिजनों ने कमरे में आवाज लगाई तो अंदर कमरे से कोई आवाज नहीं आई। अमरचंद ने खिडक़ी तोडक़र देखा तो सभी लोग सौ रहे थे वहीं 3 महीने का पोता खुशीलाल रो रहा था। जब खिडक़ी तोड़ अंदर कमरे में गए तो देखा पति, पत्नी व पोती मृत थी। वहीं घायल बच्चे को डाक्टरों ने वेटिलेंटर पर रखा है।
बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में भी दम घुटने से पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनिल (40) और पूर्णिमा (36) रात को कमरे में सिगड़ी जलाकर सो गए थे।
संगरूर की तहसील सुनाम के गांव ननहेड़ा के शेलर में 5 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक बेसुध मजदूर अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान बिहार निवासी अंत कुमार, राधे सदा, सचिन कुमार, सतवाण कुमार और नारायण सदा के रूप में हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टीवी चैनलों पर सरकार सख्त, ऋषभ पंत की दुर्घटना का हवाला देते हुए जारी की एडवाइजरी
Next: जबरन धर्मातरण गंभीर मुद्दा, इसे राजनीतिक न बनाएं : सुप्रीम कोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.