Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बीडीओ दफ्तर में ताला जड़ देवाल प्रधान संघ ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन
  • चमोली

बीडीओ दफ्तर में ताला जड़ देवाल प्रधान संघ ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 09/01/2023
rns featured image new

चमोली। देवाल प्रधान संघ ने मनरेगा में एनएमएमएस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ दफ्तर में ताला जड़कर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। सहायक खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को ज्ञापन प्रेषित किया। सोमवार को प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट की अगुवाई में देवाल विकास खंड प्रांगण में प्रधान इकट्ठा हुए और अपनी चार सूत्रीय मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए खंड विकास अधिकारी कार्यालय में ताला लगा कैंपस में सांकेतिक धरना दिया। प्रधानों ने कहा है कि 1 जनवरी से मनरेगा के अंतर्गत राज्य में मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लागू किया गया है, जिस पर प्रधानों ने घोर आपत्ति जताई है। कहा कि राज्य की विषम भौगौलिक परिस्थिति होने से अधिकांश गांवों में नेटवर्क नहीं आता है, गांव में कई किमी पैदल चलना पड़ता है। ऐसे में मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करना संभव नहीं है। इस नियम को रद्द किया जाए। मनरेगा के मजदूरों व सामग्री का भुगतान किया जाय, केन्द्रीय वित्त से ग्राम पंचायतों को मिलने वाले 15वें वित्त की धनराशि ग्राम पंचायत को नहीं मिली है। जिससे विकास कार्य ठप है। 2022-23 की कार्ययोजना में एक भी कार्य नहीं हुए हैं। कोरोना प्रोत्साहन राशि व पंचायत आपदा राशि दस-दस हजार रुपये देने की घोषणा पूरी नहीं हुई है। प्रधानों ने कहा कि एक माह के अंतर्गत उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो देहरादून कूच कर धरना देंगे। प्रदर्शनकारियों में प्रधान उर्वी दत्त जोशी, प्रद्युमन सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र बिष्ट, दिवान राम, मनोज कुमार मिश्रा, कमला देवी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जोशीमठ बचाने को चाहे किसी जल विद्युत परियोजना की बलि देनी हो तो दी जाए: हरीश रावत
Next: आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी निदेशक चंदा कोचर, पति दीपक कोचर को मिली जमानत

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.