Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जांच में फर्जी निकली महिला प्रधान की 8वीं की टीसी
  • हरिद्वार

जांच में फर्जी निकली महिला प्रधान की 8वीं की टीसी

RNS INDIA NEWS 08/01/2023
default featured image

रुड़की। पंचायत चुनाव लड़ने के लिए विवाहिता ने प्राइवेट स्कूल से आठवीं पास की फर्जी टीसी बनवा ली। चुनाव जीतकर प्रधान बनने के बाद हुई शिकायत पर प्रशासन ने समिति बनाकर जांच कराई, तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। अब प्रशासन महिला ग्राम प्रधान के साथ ही स्कूल संचालक पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। वर्ष 2022 पंचायत चुनाव में लक्सर की बाक्करपुर खानपुर ग्रामसभा में प्रधान की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित थी। प्रधान की दावेदार महिला को कम से कम आठवीं पास होना जरूरी था। गांव के रमेशचंद्र की पत्नी प्रतिभा ने चुनाव लड़ा और जीतकर प्रधान बन गई। उन्होंने भुरना के प्राइवेट स्कूल से 2009 में कक्षा 8 पास करने की टीसी नामांकन पत्र के साथ लगाई थी। निर्वाचन के बाद गांव के मनोज कुमार ने उनकी टीसी फर्जी होने की शिकायत की थी। एसडीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी अंबिका राम, राजकीय इंटर कॉलेज भोगपुर के प्रधानाचार्य ललन प्रसाद, बीआरसी राजवीर सिंह नागर, सहायक अध्यापक मोहनलाल, हरपाल सिंह की पांच सदस्यीय टीम बनाकर जांच कराई। टीम ने स्कूल पहुंचकर आरोपी महिला प्रधान की टीसी का मिलान स्कूल के उपस्थिति और एसआर रजिस्टर से किया, तो टीसी फर्जी पाई गई। टीसी फर्जीवाड़े में स्कूल संचालक की मिलीभगत की भी जांच में पुष्टि हुई। समिति ने जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खानपुर के मुन्नाभाई शिक्षक को नहीं मिली जमानत
Next: जोशीमठ के हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री धामी से फोन पर ली जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, पांच पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में ग्रेटर नोएडा के कांवड़िए को मारी गोली, शराब पीने से टोकने पर वारदात

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.