Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन बेचने के नाम पर पति-पत्नी ने हड़पे 19 लाख
  • देहरादून

जमीन बेचने के नाम पर पति-पत्नी ने हड़पे 19 लाख

RNS INDIA NEWS 06/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। थाना सहसपुर पुलिस को एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि वसंत विहार देहरादून निवासी पति-पत्नी से शंकरपुर सहसपुर में जमीन बेचने का सौदा किया। जिसके लिए उन्हें जमीन का एग्रीमेंट भी दिखाया। आरोपियों ने जमीन बेचने के लिए उनसे 19 लाख रुपये की अग्रिम धनराशि ले ली। लेकिन जब जमीन की रजिस्ट्री करने की बात आयी तो आरोपी मुकर गए। अब आरोपी न तो रुपये लौटा रहे हैं और न ही जमीन दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीवान सिंह सोन, निवासी ज्योर्तिमय एन्क्लेव तुनुवाला देहरादून ने सहसपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अजय जौली पुत्र धनराज जौली और उसकी पत्नी नुपुर जौली से वर्ष 2020 में शंकरपुर थाना सहसपुर में जमीन को लेकर सौदा हुआ। जिसमें आरोपियों ने उसे जमीन के दस्तावेज दिखाये। दस्तावेजों के आधार पर दोनों पक्षों के बीच जमीन बेचने और खरीदने का सौदा तय हुआ। जिसमें जमीन खरीद के लिए अग्रिम धनराशि के तौर पर 19 लाख रुपये पति-पत्नी को दिए। तय किया गया कि बाकी रकम छह माह के भीतर रजिस्ट्री के दौरान दी जाएगी। लेकिन जब रजिस्ट्री करने की नौबत आयी तो दोनों पति-पत्नी बहाने बनाने लगे और रजिस्ट्री करने को टालते रहे। बताया कि जब उसने आरोपियों पर रजिस्ट्री करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपियों ने रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया। यही नहीं आरोपियों ने उसके रुपये लौटाने से भी इनकार कर दिया। दीवान सोन की तहरीर पर सहसपुर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि आरोपी पति-पत्नी जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में पहले भी लोगों के साथा धोखाधड़ी कर चुके हैं। बताया कि आरोपियों के खिलाफ जमीन बेचने के नाम पर पहले भी सहसपुर और थाना प्रेमनगर में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। बताया कि मामले की जांच चौकी प्रभारी सभावाला ओमवीर सिंह को सौंपी गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की बैठक
Next: ऋषिकेश के सिनेमाघरों में हिंदी फिल्म कलरव देखने उमड़ी भीड़

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.