Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस ने लौटाई साईबर ठगी के शिकार 05 पीड़ितों की 2.85 लाख की धनराशि
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने लौटाई साईबर ठगी के शिकार 05 पीड़ितों की 2.85 लाख की धनराशि

RNS INDIA NEWS 05/01/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व साईबर सेल को साईबर ठगी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेकर उनकी मेहनत की कमाई को वापस कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
विगत माह दिसम्बर में अज्ञात साईबर ठगों द्वारा अलग-अलग तरीकों से ऑनलाइन ठगी कर जनपद अल्मोड़ा निवासी 05 व्यक्तियों के खातों से 2 लाख 85 हजार निकाल लिए गए थे, जिसकी सूचना पीड़ित व्यक्तियों द्वारा तत्काल अल्मोड़ा पुलिस को दी गई।
साईबर सेल अल्मोड़ा द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर पीड़ितों के खाते से निकाली गई धनराशि का लेन-देन का विवरण प्राप्त कर संबंधित को आवश्यक पत्राचार/मेल किया गया।
साईबर सेल द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के परिणामस्वरुप साईबर ठगी के शिकार सभी व्यक्तियों के खातों में उनकी मेहनत की कमाई सम्पूर्ण धनराशि 2 लाख 85 हजार रुपये वापस करायी गयी।
साइबर ठगों से अपनी पैसा वापस मिल जाने पर पीड़ितों द्वारा प्रत्यक्ष व वीडियो के माध्यम से एसएसपी अल्मोड़ा व साईबर सेल की त्वरित कार्यवाही के लिये प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
एसएसपी अल्मोड़ा ने भी अपील की है कि साइबर ठगों द्वारा विभिन्न/नये-नये तरीके अपनाकर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना OTP व बैंक/एटीएम/क्रेडिट कार्ड डिटेल शेयर ना करें व अंजान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक, अंजान QR कोड आदि को स्कैन ना करें। किसी भी प्रकार की साईबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत साईबर हेल्प लाईन नंबर 1930 एवं नजदीकी थाना, साईबर सेल को सूचना दें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ में दो वॉटर एटीएम बनकर हुए तैयार
Next: गैरसैंण में डॉक्टरों के लिए महिलाओं का धरना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.