Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • लोहाघाट के स्टेशन बाजार में अग्निकांड से लाखों का नुकसान
  • चम्पावत

लोहाघाट के स्टेशन बाजार में अग्निकांड से लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/01/2023
rns featured image new

चम्पावत। नगर लोहाघाट के स्टेशन बाजार में मिठाई की दुकान के गोदाम में आग लगने से गोदाम और बगल के कलर लैब में लाखों का नुकसान हो गया है। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। आग लगने से गोदाम में काम कर रहे दो कारीगरों के हाथ आंशिक रुप से झुलस गए। बुधवार को करीब 12 बजे चन्द्रा स्वीट की उपरी मंजिल पर बने गोदाम में अचानक गैस सिलेंडर रिसाव से आग भड़क गई। गोदाम में काम कर रहे कारीगर भी घबरा कर बाहर की ओर भागे। गोदाम से धुंआ देख कर लोग दुकान की ओर भागे। तभी अचानक रिसाव वाले सिलेंडर के फटने से आग और भड़क गई। जिससे गोदाम के बगल में बोहरा कलर लैब में भी आग फैल गई। सूचना पर दमकल विभाग ने आकर काफी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया। दमकल कर्मी राजेन्द्र नाथ ने गोदाम से दो सिलेंडर किसी तरह बाहर निकाले। यातायात कर्मी हेम माहरा ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और व्यापारी पप्पू वर्मा भी दमकल कर्मियों के साथ आग बुझाने में लग गए। चन्द्रा स्वीट्स के स्वामी चन्द्रशेखर पांडेय ने बताया कि आग से करीब 80 हजार, बोहरा कलर लैब के कुंवर सिंह बोहरा ने बताया कि उनके मिक्सर, कंप्यूटर, प्रिंटर, केमरा, स्केनर आदि के जलने से कम से कम पांच लाख और भवन स्वामी को भी लाखों का नुकसान हुआ है। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, एसओ मनीष खत्री, नवीन मुरारी, सचीन जोशी, सतीश मुरारी, दमकल टीम में एनएसएसओ श्याम बहादुर थापा, सुनील जोशी, भैरव सिंह,भरत बोहरा, जगदीश तिलाड़ा, राजेश खर्कवाल कुंदन सिंह, राजेन्द्र नाथ आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 2024 चुनाव के लिए टीम बनाकर काम करें कार्यकर्ता: यतीश्वरांनद
Next: लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग के लिए प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.