Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • 19 छात्र-छात्राओं को मिला प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्नशिप का ऑफर
  • पौड़ी

19 छात्र-छात्राओं को मिला प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्नशिप का ऑफर

RNS INDIA NEWS 02/01/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड श्रीनगर के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी के प्रयासों से बीटेक के 19 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्नशिप का प्रस्ताव मिला है। पहली बार एक साथ इतने छात्रों को औसतन पचास हजार रूपये के मासिक पारिश्रमिक पर इंटर्नशिप का प्रस्ताव मिला है। इसमें से 12 छात्र जनवरी 2023 से अपना इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू करेंगे। इनमें बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग (ईसीई) से दुदेकुला रेशमा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से कुणाल अश्वनी और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग से श्री सचिन शाह को संस्थान से सर्वोच्च पैकेज पर चुना गया है। इसके अलावा कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अनुज सक्सेना, पूर्वी गोयल इलेक्ट्रानिक्स विभाग के अभिनव भटनागर और कंम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग से नेहा ध्यानी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग से अपूर्व अरोड़ा और सिविल इंजीनियरिंग विभाग से पीयूष कुमार कंबोज, कंम्प्यूटर सांइस एंड इंजीनियरिंग विभाग से अनुपम पंवार और हर्ष सिंह चौहान, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से अफजल अली का चयन अलग-अलग पैकेज के साथ प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ है। एनआईटी के निदेशक प्रो. अवस्थी ने बताया कि हमारा उद्देश्य केवल नौकरी तलाशने वाला ही नहीं बल्कि नौकरी निर्माता उत्पन्न करने पर है। कहा इस अभियान को लेकर संस्थान के छात्रों के लिए 4-8 जनवरी 2023 के दौरान उद्यमिता और नवाचार को एक कैरियर अवसर के रूप में शीर्षक पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। प्रो. अवस्थी ने करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट अनुभाग टीम के सदस्यों डा. हरिहरन मुथुसामि, डा. विकास कुकशाल, डा. प्रशांत तिवारी, डा. रोहित कुमार, विकास कोठारी एवं पवन राणा को भी बधाई दी और उनके कार्यो की सराहना की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क निर्माण के विरोध में भाटनीकोट के ग्रामीण मुखर
Next: विस्थापन को लेकर उप्पू के ग्रामीणों का धरना जारी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.