Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वाहन चोरी में फरार दस हजार का इनामी गिरफ्तार
  • देहरादून

वाहन चोरी में फरार दस हजार का इनामी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाइक चोरी में दो साल से फरार चल रहे आरोपी को सहसपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी शातिर किस्म का है। जिसके खिलाफ यूपी के चिलकाना थाने पांच से अधिक मुकदमे चोरी और आर्म्स ऐक्ट के दर्ज हैं। सहसपुर थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीओ विकासनगर संदीप नेगी ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि यूपी और उत्तराखंड में चोरी की वारदातों में फरार चल रहा आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए इधर-उधर शहरों में भाग रहा था। जिसे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हरबर्टपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। बताया कि आरोपी इमरान पुत्र ताहिर, निवासी दभेडा कलां, थाना चिलकाना जिला सहारनपुर यूपी ने 27 जून 2021 अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर नंबरपुर गांव से बाइक चोरी की और फरार हो गया था। तब से आरोपी उत्तराखंड पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। तब आरोपी को चिलकाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर दिया था। लेकिन आरोपी कोर्ट से जमानत लेकर इधर-उधर भागता फिर रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चिलकाना पुलिस ने आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जिसे सहसपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में थानाध्यक्ष गिरीश नेगी, एसआई ओमवीर सिंह, कांस्टेबल मुकेश पुरी, नवीन कुमार, रिकेश कुमार, अमरेंद्र सिंह, रंजीत सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहन हटाने के लिए कहने पर परिवार को पीटा
Next: कार और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, एक गंभीर

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.