Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • चार लाख से अधिक की चरस के साथ तीन गिरफ्तार
  • बागेश्वर

चार लाख से अधिक की चरस के साथ तीन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/01/2023
IMG-20230102-WA0001

बागेश्वर। नये साल में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी ने चार लाख, 16 हजार रुपये की चरस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद तीनों को अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस को नव वर्ष में बड़ी सफलता मिली है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने अपने कार्यालय में रविवार को पत्रकार वार्ता में अवैध चरस का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। सभी थाना, चौकी को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन अंकित कंडारी और शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस चेकिंग अभियान पर थी। समण मंदिर बिलौना के पास राकेश पुत्र आजाद के कब्जे से 0.580 किलोग्राम और जगवीर पुत्र रणवीर से 1.432 किलो अवैध चरस बरामद की गई। आरोपी हरियाणा, रोहतक जिले के गांधरा निवासी हैं। चरस की कीमत 2,12000 रुपये आंकी गई है। जबकि एक अन्य मामले में मंडलसेरा बायपास से मोबिन पुत्र जरीफ अहमद निवासी केलाखेड़ा, यूएस नगर से 2.04 किलो चरस बरामद की गई है। इस चरस की कीमत दो लाख, चार हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया है। टीम में एसओजी प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला, एचसी राजभानु बिष्ट, कांस्टेबल रमेश सिंह, संतोष सिंह, राजेश भट्ट, राजेंद्र प्रसाद शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चकराता पहुंचने पर सांसद तीरथ सिंह रावत का जोरदार स्वागत
Next: दून में ठंडी रही नए साल की सुबह, धुंध और बादल छाए

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सफाई कर्मचारियों ने किया शाम की पाली का बहिष्कार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.