Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • नए साल पर पूर्णागिरि में उमड़े श्रद्धालु
  • चम्पावत

नए साल पर पूर्णागिरि में उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 01/01/2023
rns featured image new

चम्पावत। नए साल में मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस बल के भी पसीने छूट गए। लोगों को माता के दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। नव वर्ष पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने शारदा नदी में स्नान कर नेपाल स्थित सिद्ध बाबा के दर्शन किए। रविवार को नए साल के पहले दिन पूर्णागिरि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। करीब पांच घंटे तक कतार में खड़े रहकर भक्तों ने माता के चरणों में शीश नवाया। यहां यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पड़ोसी देश नेपाल से श्रद्धालु माता के दर्शन को पहुंचे। ककराली गेट से मुख्य मंदिर तक भक्तों का तांता लगा रहा। भीड़ के चलते मंदिर समिति के स्वयंसेवकों और पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि 50 हजार से अधिक श्रद्धालु मां पूर्णागिरि धाम पहुंचे। मंदिर मार्ग में जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया था। रविवार सुबह शारदा नदी में स्नान कर श्रद्धालुओं ने नेपाल स्थित सिद्ध बाबा के दर्शन किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हर पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाना नए साल की पहली प्राथमिकता
Next: सीएम धामी का ऐलान, पंत की जान बचाने वालों को इस खास दिन सम्मानित करेगी उत्तराखंड सरकार

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.