Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ठंड से बचने को जरूरतमंदों को बांटे कंबल
  • देहरादून

ठंड से बचने को जरूरतमंदों को बांटे कंबल

RNS INDIA NEWS 01/01/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। सर्दी के मौसम में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए रोटरी क्लब ऋषिकेश रॉयल आगे आया है। शनिवार को क्लब ने 100 से अधिक जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए। शनिवार को यात्रा बस अड्डे पर रोटरी क्लब ऋषिकेश रॉयल ने वर्ष 2022 के समापन पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर अनिता ममगाईं ने 100 से अधिक निर्धन और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कहा कि गरीबों की सेवा करने से बड़ा पुनीत कार्य कोई नहीं है। हर वर्ग के सक्षम लोगों को गरीब जनता की सेवा करने के लिए आगे आने की जरूरत है।  इस दौरान उन्होंने यात्रा बस अड्डे पर बने रैन बसेरे की व्यवस्थाएं भी देखीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर क्लब अध्यक्ष सीए संकेत गोयल, सचिव विजय रावत, कोषाध्यक्ष राजीव गावड़ी, पार्षद चेतन चौहान, मनीष बंडवाल, संदीप गोस्वामी, राजेंद्र बिजल्वाण, हरीश राणा, मदन कोठरी, नेहा नेगी, राजकुमारी जुगलान, प्यार सिंह गुनसोला, भगवती प्रसाद रतूड़ी, अशरफी रनावत, कमला गुनसोला, चरनजीत आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 14 अप्रैल से आयोजित होगी गवर्नर्स कप गोल्फ प्रतियोगिता
Next: एनएसएस शिविर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.