Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन बेचने के नाम पर 3 करोड़ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी, केस दर्ज
  • देहरादून

जमीन बेचने के नाम पर 3 करोड़ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 29/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेरपुर में जमीन बेचने के नाम पर देहरादून निवासी एक व्यक्ति के साथ तीन करोड़ चालीस लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर पीड़ित से रकम हड़प ली गई। सहसपुर पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में दंपति समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ज्योति विजय रावत पुत्र पीएस रावत निवासी 145- इंदिरानगर देहरादून ने सहसपुर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में ज्योति विजय रावत ने बताया कि सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेरपुर में जमीन के क्रय विक्रय को लेकर उनकी कुछ समय पहले आठ लोगों से बातचीत हुई थी। आरोप है कि आरोपी मांगेराम पुत्र विजय राठौर, मुकेश पत्नी मांगेराम राठौर, अभिषेक पुत्र मांगेराम राठौर, प्रिया राठौर पुत्र मांगेराम राठौर, शिवानी राठौर पुत्र मांगेराम राठौर निवासी भारूवाला ग्रांट क्लेमनटाउन, राजेंद्र सिंह नेगी निवासी बल्लूपुर, नरेश सिंह निवासी कौलागढ़ और अभिनव बंसल निवासी 5-1वेस्ट रेस्ट कैंप त्यागी रोड देहरादून ने जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक जमीन दिखाई। आरोपियों ने उक्त जमीन को अपने कब्जे की जमीन बताकर सौदा किया। आरोप है कि आरोपियों ने शीघ्र जमीन की रजिस्ट्री करने की बात कही। सौदा होने पर आरोपियों को पीड़ित पक्ष ने तीन करोड़ चालीस लाख रुपये एडवांस के तौर पर दिए। आरोप है कि उक्त धनराशि लेने के बाद जब उसने आरोपियों से जमीन की रजिस्ट्री करने को कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। संदेह होने पर पीड़ित ने जमीन के बारे में पता किया तो आरोपियों के द्वारा दिखाये गये सभी दस्तावेज फर्जी पाये गये। मौके पर कोई जमीन नहीं मिली। इस पर पीड़ित पक्ष ने आरोपी पक्ष से रुपये वापस करने की बात कही। आरोप है कि आरोपियों ने रुपये देने से इनकार कर दिया और उसके तीन करोड़ चालीस लाख रुपये की धनराशि हड़प ली। थानाध्यक्ष सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ षड्यंत्र रचकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने, धोखाधड़ी करने सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चौकी प्रभारी सभावाला ओमवीर सिंह को सौंपी गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार लोगों के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज
Next: सीआईएसएफ का जवान बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.