Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोच संस्था ने विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में पीरियड्स पर आयोजित किया विशाल जागरूकता और पैड वितरण कार्यक्रम
  • अल्मोड़ा

सोच संस्था ने विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में पीरियड्स पर आयोजित किया विशाल जागरूकता और पैड वितरण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 29/12/2022
WhatsApp Image 2022-12-29 at 1.01.22 PM

अल्मोड़ा। सोच (SOCCH) संस्था ने विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में मासिक धर्म विषय पर जागरूकता और पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। लगभग 3 वर्षों से माहवारी को लेकर काम कर रहे शोधार्थी आशीष पंत ने पिछले दिनों अपने द्वारा किये जा रहे कार्यों को औपचारिक रूप प्रदान करने के लिए सोच संस्था का पंजीकरण कराया। इस दौरान कार्यक्रम में एक हजार से अधिक छात्र छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सोच संस्था के सचिव मयंक ने किया। मयंक ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए आशीष के शोध कार्य पर बनी डॉक्यूमेंट्री को दिखाकर सभागार में उपस्थित लोगों को सहज किया।
आशीष ने बताया कि सोच संस्था के माध्यम से ये उनका पहला कार्यक्रम है जिसमें उन्होंने छात्राओं के साथ छात्रों को भी जागरूक किया। आशीष ने आगे बताया कि माहवारी के दौरान कपड़े का प्रयोग करना कितना हानिकारक है। उन्होंने बताया कि पीरियड्स के दौरान सेनिटरी नैपकिन के अतिरिक्त मेंस्ट्रुअल कप का भी प्रयोग कर सकते हैं।
सोच संस्था की वालंटियर हिमांशी ने माहवारी के दौरान सेनिटरी नैपकिन को किस तरह से प्रयोग करना है एवं कितने समय के बाद उसे डिस्पोज करना है इस संबंध में जानकारी मुहैया करवाई।
सोच संस्था के कोषाध्यक्ष राहुल ने कहा कि हमारा यह कार्यक्रम तब सफल होगा जब यहां मौजूद छात्र घर जाकर अपनी माता और बहन से इस विषय पर खुल कर बात कर पाएं और छात्राएं अपने पिता और भाई से पीरियड्स को लेकर खुलकर बात करें। जिसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों से सोच संस्था के लिए सहयोग की अपील का निवेदन किया।
कार्यक्रम के दौरान कई छात्र एवं छात्राओं ने भी अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके घर परिवार में भी इस दौरान महिलाओं के साथ छुआछूत जैसा व्यवहार किया जाता है। आगे से हम भी इस मुहिम में आप लोगों के साथ जुड़ेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन रावल ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरन्तर आयोजित किये जाने चाहिए। इस दौरान छात्राओं के साथ छात्रों को भी सेनिटरी नैपकिन प्रदान किये गए। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन रावल, भूपेश पंत, गुरुदेव जोशी, रघुवर जोशी, हिमांशी भंडारी, सुचिता डोबाल, प्रकाश टाकुली, नीरज मिश्रा, निर्मला तुलेरा, नितिन पांडे आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य
Next: चार लोगों के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.