Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चीन की सीमा पर नाइट ऑपरेशन कर रहे है वायुसेना के भारतीय फाइटर विमान
  • राष्ट्रीय

चीन की सीमा पर नाइट ऑपरेशन कर रहे है वायुसेना के भारतीय फाइटर विमान

RNS INDIA NEWS 13/10/2020
rns featured image new

बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण

नईदिल्ली,12 अक्टूबर (आरएनएस)। पूर्वी लद्दाख में चीन से चल रहे टकराव के बीच भारतीय वायुसेना अपने फॉरवर्ड एयरबेस लेह पर पूरी तरह चौकन्नी नजर आ रही है। खासकर रात के सन्नाटे में वायुवीर वास्तविक नियंत्रण रेखा के आसमान में लड़ाकू विमान उड़ाकर हर तरह की चुनौतियों से निपटने का संकेत दुश्मनों को दे रहे हैं। वायुसेना का यह एयरबेस पाकिस्तान और चीन के खिलाफ किसी भी तरह का ऑपरेशन करने को तैयार है। वायुसेना के इस फॉरवर्ड एयर बेस से दोनों सीमाओं पर लड़ाकू विमान हथियारों से लैस होकर इलाके की निगरानी कर रहे हैं।
चीन की सरहद से सटे वायुसेना के इस फॉरवर्ड एयर बेस पर जबरदस्त हलचल है और वायुसेना के लड़ाकू विमान लगातार यहां गश्त लगा रहे हैं। दिन में अमेरिकी चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टर्स से अग्रिम चौकियों पर तैनात सैनिकों को लद्दाख के अलग-अलग इलाकों में सामान भेजा जा रहा है। वायुसेना के इस फॉरवर्ड एयर बेस से चीन पर नजर रखने के लिए फ्रांसीसी राफेल, मिराज-2000, सुखोई-30 और जगुआर की तैनाती की गई है। ये सभी लड़ाकू विमान हथियारों से लैस होकर इलाके की निगरानी कर रहे हैं। मिग-29 (अपग्रेडेड) के अलावा एएलएच-ध्रुव और एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर्स की भी तैनाती की गई है। रात के सन्नाटे में यहां से लड़ाकू विमान भरकर चीन सीमा पर गर्जना कर रहे हैं।
एयरबेस से रात को उड़ानों का संचालन करने वाले जिम्मेदार वायुसेना अधिकारियों का कहना है कि हम रात में किसी भी परिस्थितियों में उड़ान भरने के लिए तैयारी कर रहे हैं। आधुनिक युद्ध में अंधकार की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है, क्योंकि रात के अंधेरे में फाइटर जेट्स हो या हेलीकॉप्टर बेहद खतरनाक हो जाते हैं। रात में दुश्मन को चकमा देकर हमला किया जा सकता है, जिससे काफी सामरिक फायदा मिलता है।अमेरिकी चिनूक, अपाचे हेलीकॉप्टर, रूस के पुराने एमआई17वी 5 हेलीकॉप्टर्स या स्वदेशी एएलएच-ध्रुव हेलीकॉप्टर्स भी रात के ऑपरेशन्स करने में सक्षम हैं। रात के समय एयरबेस पर एकदम अंधेरा रहता है और रनवे पर फाइटर जेट्स की छोटी-छोटी लाइट्स के अलावा कुछ नहीं दिखाई देता।
वायुसेना के अधिकारी बताते हैं कि हमारे पायलेट्स भी प्रशिक्षित और प्रोफेशनल हैं, फिर भी किसी भी ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने के लिए रात को उड़ान भरने का अभ्यास कर रहे हैं। अन्य मैदानी इलाकों के मुकाबले लेह-लद्दाख के पहाड़ी इलाकों में लड़ाकू विमानों से नाइट ऑपरेशन आसान नहीं होता, क्योंकि लेह जैसी ऊंचाई वाले एयरबेस से उड़ान भरने में कई तरह की चुनौतियां होती हैं। यहां ऑक्सीजन की कमी और न्यूनतम तापमान के अलावा लद्दाख जैसी बर्फीली पहाडिय़ां फाइटर जेट के लिए उड़ान भरने में किसी चुनौती से कम नहीं होतीं। फिर भी इसी रात के अंधेरे में लड़ाकू विमान अपने ऑपरेशन्स कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापारी हितों में अल्मोड़ा रानीखेत रहेंगे साथ, व्यापारी विरोधी नीतियों में साथ लड़ेंगे लड़ाई
Next: कर्मचारियों को मिलेगा एलटीसी कैश और 10000 रुपये का फेस्टिवल एडवांस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.