Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • शीतलहर के चलते डीएम ने किया रेन बसेरा और बाजार का निरीक्षण
  • रुद्रप्रयाग

शीतलहर के चलते डीएम ने किया रेन बसेरा और बाजार का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 27/12/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। पहाड़ों में लगातार पड़ रही शीतलहर के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मुख्यालय में लोगों को ठंड और शीतलहर से किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रात्रि निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेन बसेरा और सार्वजनिक स्थानों का भी जायजा लिया। सोमवार रात जिलाधिकारी ने नगर रुद्रप्रयाग के कई जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि शीतलहर को देखते हुए किसी भी आर्थिक कमजोर, असहाय एवं बेसराहा व्यक्तियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जाए। किसी तरह कोई भी व्यक्ति सड़क के किनारों पर सोया न मिले। ठंड से किसी को कोई क्षति न पहुंचे इसका पूरा ध्यान दिया जाए। कहा कि अलाव सभी स्थानों पर जल रहे हैं किंतु नगरीय इलाकों में अलाव की और बेहतर व्यवस्थाएं की जाएं।
उन्होंने बस अड्डे में स्थित रेन बसेरे में सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने रेन बसेरे में लगाए गए बोर्ड को बड़ा करने, पर्याप्त बिस्तर, साफ सफाई, रंगाई पुताई, स्क्रीन टीवी को दुरस्त करने, रजिस्टर मेंटेन, विद्युत व्यवस्था करने आदि बेहतर करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका एवं पशुपालन को निर्देश दिए कि बीमार पशुओं को शीतलहर से बचाव के लिए विशेष इंतजाम करें।
इस मौके पर नपा के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार कुरील ने बताया कि शीतलहर से बचाव के लिए नगर के 8 मुख्य चौराहों एवं स्थानों पर नियमित अलाव जलाया जा रहा है, जिसमें तिलणी, सुमेरपुर, केदारनाथ चौराहा, संगम बाजार, मैन मार्केट, बस अड्डा, बैरियर बायपास तथा कोटेश्वर शामिल है। इस मौके पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुमार कुरील आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 19 साल की लड़की इनरवियर में छिपाकर ले जा रही थी करोड़ों का सोना, एयरपोर्ट पर पुलिस ने दबोचा
Next: कोविड प्रबंधन की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल की

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.