Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • फ्यूल टैंक में हुए जबरदस्त ब्लास्ट ने मचाई साउथ अफ्रीका में तबाही, 10 की मौत और 40 घायल
  • अंतरराष्ट्रीय

फ्यूल टैंक में हुए जबरदस्त ब्लास्ट ने मचाई साउथ अफ्रीका में तबाही, 10 की मौत और 40 घायल

RNS INDIA NEWS 27/12/2022
rns featured image new

बोक्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ, बोक्सबर्ग शहर में एक फ्यूल टैंक में जबरदस्त धमाका हुई जिससे 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 40 लोग घायल बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये धमाका अस्पताल के पास हुआ। इससे अस्पताल के एक हिस्से की छत तबाह हो गई। इसके बाद यहां इलाज करवा रहे पेशेंट्स को तुरंत दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इमरजेंसी सर्विस के स्पोक्सपर्सन विलियम नतलादी ने बताया कि फ्यूल टैंक रेलवे पुल के नीचे फंस गया था। जैसे ही टैंक ब्रिज से टकराया उसमें धमाका हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक चश्मदीद साइमन लैपिंग ने बताया कि उसने धमाके के बाद घटनास्थल पर 6 लोगों और 2 बच्चों की लाशें देखीं। एक अन्य चश्मदीद जीन मैरी बोयसेन ने कहा- मैंने आग की तेज लपटें देखीं। मुझे तो ऐसा लगा जैसे 6.5 तीव्रता का भूकंप आ गया हो। क्योंकि धमाके के वक्त जमीन बहुत तेज कांपी थी।
वहीँ, इस घटनास्थल पर जब कर्मचारी आग बुझा रहे थे फिर दूसरा धमाका हो गया जिससे दमकल की एक गाड़ी और दो कारें तबाह हो गईं। हादसे में 10 लोग मारे गए, इनमें से 2 दमकल कर्मचारी थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक दो तेज धमाके हुए जिसमे 10 लोगों की मौत और 40 लोग घायल हुए। इनमें से 19 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसके चलते मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून अस्पताल में कोरोना को लेकर मॉक ड्रिल
Next: सिपाही को चाकू मारने वाले को भेजा जेल

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.