Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीखेत में टायर पंक्चर की दुकान खाक
  • अल्मोड़ा

रानीखेत में टायर पंक्चर की दुकान खाक

RNS INDIA NEWS 26/12/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर के रायस्टेट में रविवार की देर रात टायर पंक्चर की दुकान में आग लग गई। अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। रविवार देर रात दो बजे बाद रायस्टेट में मोटर मार्ग के किनारे स्थित ललित मोहन आर्य की टायर पंक्चर की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय निवासियों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में रात करीब ढाई बजे अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक पूरी दुकान आग के गोले के रूप में तब्दील हो चुकी थी। अग्निशमन कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने तक दुकान सामान सहित जलकर राख हो गई थी। दुकान स्वामी ग्राम खनिया निवासी ललित मोहन आर्य ने कहा कि 1.25 लाख से अधिक का नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। अग्नशमन टीम में लीडिंग फायरमैन नरेश जोशी, महिपाल सिंह, चालक राजपाल सिंह, ईश्वर सिंह, फायरमैन अनुज शर्मा, रमेश चंद्र, कासिम अली आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सगे भाईयों पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत; दूसरा गंभीर
Next: सीएम धामी ने किया नानकमत्ता, उधम सिंह नगर, स्थित गुरुनानक अकाडमी में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.