Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में झड़प, मची भगदड़
  • देहरादून

मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में झड़प, मची भगदड़

RNS INDIA NEWS 24/12/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश कैंपस के छात्रसंघ चुनाव के दौरान मामूली कहासुनी में दो पक्षों में झड़प हो गई। आपस में हाथापाई और खींचतान से भगदड़ जैसी स्थिति होने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला। चुनावी माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले उपद्रवियों को पुलिस ने खदेड़ा। शनिवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए कॉलेज के बाहर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर कोयलघाटी तिराहे के समीप बने पुलिस बैरिकेडिंग के पास छात्र नेता और समर्थकों का सुबह से जमावड़ा रहा। दोपहर करीब 12.45 बजे मतदान संपन्न होने से 15 मिनट पहले बैरकेडिंग के पास अलग-अलग प्रत्याशियों के दो समर्थकों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों में हाथापाई और खींचतान शुरू हो गई। बीच बचाव करने पर मारपीट होने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने मोर्चा संभाला और हाथापाई करने वाले लोगों को हलका बल प्रयोग कर खदेड़ा। कुछ देर तनाव के बाद माहौल सामान्य हो गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक डीपी काला ने बताया कि दो समर्थकों के बीच किसी बात को मामूली कहासुनी हो गई थी। वहीं, छात्र-छात्राओं ने बताया कि चुनाव के दौरान बाहरी लोगों की मौजूदगी के कारण विवाद होता है। कॉलेज और पुलिस प्रशासन को छात्रसंघ चुनाव में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ को जयंती पर किया भावपूर्ण स्मरण
Next: राशिफल 25 दिसम्बर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.