Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • आत्मनिर्भर वार्ड और कूड़े से पार्क का होगा सौंदर्यीकरण
  • नैनीताल

आत्मनिर्भर वार्ड और कूड़े से पार्क का होगा सौंदर्यीकरण

RNS INDIA NEWS 23/12/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। नगर निगम के तल्ली हल्द्वानी मानपुर उत्तर वार्ड 57 को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। वेस्ट टू वंडर पार्क योजना के तहत कूड़े से पार्क का सौंदर्यीकरण होगा। इसे लेकर शुक्रवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय की अगुवाई में निगम अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने बताया कि आत्मनिर्भर वार्ड के तहत क्षेत्र से निकलने वाले गीले और सूखे कूड़े का निस्तारण वार्ड में ही किया जाएगा। गीले कूड़े की कंपोस्टिंग कर जैविक खाद तैयार की जाएगी। साथ ही सूखे कूड़े का उचित विधि से निस्तारण होगा। बताया पूर्व में मंडी समिति द्वारा जहां गीले कूड़े का निस्तारण किया जा रहा था उसी स्थान पर निगम व्यवस्था करेगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को एक हफ्ते में इसे लेकर कार्रवाई करने को कहा गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि वेस्ट टू वंडर पार्क के तहत भोटिया पड़ाव स्थित दो पार्कों को चुना गया है। इसमें प्रयोग की गई प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट, पुराने टाइल्स, ईंट आदि के माध्यम से पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इधर, निगम अधिकारियों ने मंडी समिति के व्यावसायिक परिसर का निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी मिलने पर सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त सीके भट्ट, गणेश भट्ट, नवल नौटियाल, सुरेश अधिकारी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया उत्तराखण्ड स्वास्थ्य रोजगार सृजन कार्यक्रम में प्रतिभाग
Next: घायल सिपाही की इलाज के दौरान मौत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.