Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • चीनी सरकार का अजब फरमान, अब सिर्फ सांस संबंधी बीमारी से हुई मौतों को कोरोना मृत्यु में गिना जाएगा
  • अंतरराष्ट्रीय

चीनी सरकार का अजब फरमान, अब सिर्फ सांस संबंधी बीमारी से हुई मौतों को कोरोना मृत्यु में गिना जाएगा

RNS INDIA NEWS 22/12/2022
rns featured image new

बीजिंग। चीन में कोरोना से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड नहीं बचे हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि मरीजों को जमीन पर लेटाकर इलाज किया जा रहा है। बीजिंग में कब्रिस्तान के सामने लंबी लंबी लाइने लगी हैं। अंतिम संस्कार के लिए 24 घंटे की वेटिंग चल रही है। इन सबके बीच चीन ने कोरोना से मौतों के आंकड़ों को छिपाने के लिए नया पैंतरा चला है। चीन में अब सिर्फ सांस से जुड़ीं बीमारियों के चलते हुई मौतों को ही कोरोना से मौत के आंकड़ों में गिना जाएगा।
चीन पर हमेशा से कोरोना के आंकड़ों और उससे जुड़ी जानकारी छिपाने का आरोप लगता रहा है। इसी बीच चीन ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक, अब सिर्फ सांस से जुड़ीं बीमारियों (जैसे- निमोनिया) से हुईं मौतों को ही कोरोना से मौत के आंकड़ों में गिना जाएगा। चीन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना से सिर्फ 2 लोगों की मौत हुई, जबकि इससे पहले सोमवार को 2 लोगों की मौत हुई थी।
चीन में मौतों की गिनती का ये तरीका डब्लूएचओ की गाइडलाइन के खिलाफ है। इतना ही नहीं यही वजह है कि चीन में मौत के आंकड़े कई अन्य देशों में मरने वालों की संख्या से नीचे है। डब्लूएचओ का कहना है कि देश कोरोना से होने वाली मौतों की जांच और रिपोर्ट करने के लिए अलग-अलग प्रक्रियाओं का इस्तेमाल करते हैं, जिससे देशों के बीच तुलना मुश्किल हो जाती है।
बता दें कि चीन इन दिनों कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से आई लहर का सामना कर रहा है। चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ लगातार हो रहे विरोध के चलते पिछले दिनों ही इन प्रतिबंधों को हटाया गया था। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, चीन में बीए5.2 और बीएफ.7 वैरिएंट के चलते कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने की नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय से भेंट
Next: पाक सेना ने मिलिट्री सेंटर से 50 घंटे बाद छुड़ाया कब्जा, 33 आतंकी ढेर, 2 जवानों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.