Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डकैती मामले का फरार इनामी आरोपी 20 साल बाद गिरफ्तार
  • देहरादून

डकैती मामले का फरार इनामी आरोपी 20 साल बाद गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/12/2022
rns featured image new

देहरादून।  डकैती में शामिल बदमाश को एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पिता की हत्या होने के बाद बदला लेने के लिए उसने क्राइम की राह पकड़ी। आरोपी गिरफ्तारी के दौरान लखनऊ में नाम-पता बदलकर ऑटो चला रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स आयुष अग्रवाल ने बताया कि 2002 में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक घर में डकैती डाली गयी थी। राशिद पहलवान उर्फ पठान, जमील उर्फ छोटा, नदीम उर्फ संजय, आमिर उर्फ नैना, तनवीर उर्फ गुड्डू उर्फ हैदर उर्फ हकला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। प्रवेज उर्फ परू उर्फ रियासत पुत्र सदन पठान निवासी गांव फैजपुर थाना मुगलपुरा मुरादाबाद फरार चल रहा था। जिलसे एसटीएफ ने दबोचा। उसने 10 अगस्त 2002 को पूर्वी अंबर तालाब के घर में घुसकर छह बदमाशों ने डकैती डाली थी। नदीम का 2016 में मुरादाबाद पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था। 1990 से 2000 तक प्रवेज का गैंग मुरादाबाद में संगीन वारदातों को अंजाम देता था। उन्होंने बताया कि आरोपी वर्षों से फरार था। उसके बारे में पता लगाने के लिए आरोपी के घर के पास एक सिपाही तैनात किया गया। पता लगा कि आरोपी लखनऊ में ऑटो चलाता है। एसटीएफ टीम ने वहां पहुंचकर जानकारी जुटाई। इसके बाद धर लिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक यादवेंद्र बाजवा, दिलबर नेगी, संजय कुमार और महेंद्र सिंह नेगी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यातायात की समस्या वाले स्थलों पर मौके पर जाकर क्षेत्रवार विशिष्ट योजना तैयार की जाए: मुख्य सचिव
Next: राशिफल 22 दिसम्बर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.