Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोरोना महामारी के बीच स्कूलों को पुन: खोलने को लेकर कई राज्य पसोपेश में!
  • राष्ट्रीय

कोरोना महामारी के बीच स्कूलों को पुन: खोलने को लेकर कई राज्य पसोपेश में!

RNS INDIA NEWS 12/10/2020
rns featured image new

नयी दिल्ली (आरएनएस)। केंद्र सरकार ने 15 अक्तूबर से स्कूलों को क्रमिक तरीके से पुन: खोलने की मंजूरी दे दी है, लेकिन दिल्ली, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों ने अभी स्कूलों को नहीं खोलने का फैसला किया है। वहीं, हरियाणा और मेघालय जैसे कुछ राज्य अभी इस बारे में कुछ तय नहीं कर पाए हैं और कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हालात का आकलन कर रहे हैं। देशभर में नोवेल कोरोना वायरस की रोकथाम के मकसद से 16 मार्च को विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था। केंद्र सरकार ने 25 मार्च से राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन की घोषणा की थी। सरकार ने 8 जून से ‘अनलॉक की शुरुआत के क्रम में विभिन्न चरणों में अनेक पाबंदियों में क्रमिक ढील देनी शुरू की, लेकिन शिक्षण संस्थानों को बंद रखा गया। बहरहाल ‘अनलॉक के ताजा दिशा-निर्देशों में कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों को 15 अक्तूबर के बाद पुन: खोलने की अनुमति दे दी गयी। संस्थानों को पुन: खोलने का अंतिम निर्णय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों पर छोड़ा गया है। दिल्ली सरकार ने स्कूलों को यथावत 31 अक्तूबर तक बंद रखने का फैसला किया है। इसके बाद हालात की समीक्षा की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला की 16वीं संतान को जन्म देने के बाद मौत, बच्चा भी नहीं बचा
Next: भाजपा ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची, पहले नंबर पर पीएम मोदी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.