Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लव जिहाद के खिलाफ विहिप शुरू कर रहा देशव्यापी अभियान
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

लव जिहाद के खिलाफ विहिप शुरू कर रहा देशव्यापी अभियान

RNS INDIA NEWS 20/12/2022
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) बुधवार (21 दिसंबर) से जबरन धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ के खिलाफ 11 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने जा रहा है। यह अभियान उन हिंदुओं की ‘घर वापसी’ के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है, जिन्हें इस्लाम या ईसाई धर्म अपनाने के लिए ‘मजबूर’ किया गया था। सूत्रों ने कहा कि वीएचपी ने देश भर में 1 हजार संवेदनशील जिलों की पहचान की है, जहां हाल के दिनों में धर्म परिवर्तन की अधिक घटनाएं हुई हैं।
विहिप के एक पदाधिकारी ने कहा, यह मुख्य रूप से उन लोगों के लिए जागरूकता अभियान होगा, जो हिंदू धर्म में वापस आना चाहते हैं। हम उनका स्वागत करेंगे। अभियान का समापन 31 दिसंबर को होगा।
इस अभियान में विशेष ध्यान ‘लव जिहाद’ पर होगा, जहां मुस्लिम पुरुष हिंदू लड़कियों से शादी कर उनका धर्मांतरण करते हैं।
पदाधिकारी ने कहा, इससमें लव का शायद ही कोई तत्व है। यह सब जिहाद है।
गौरतलब है कि विहिप हर साल लगभग 5 हजार लड़कियों की ‘घर वापसी’ सुनिश्चित करती है, जिन्हें इस्लाम में परिवर्तित किया गया था।
विहिप आर्य समाजी, समाज सुधारक दयानंद सरस्वती के सिद्धांतों का प्रचार करने स्वामी श्रद्धानंद की पुण्यतिथि 23 दिसंबर को ‘धर्मरक्षा दिवस’ के रूप में मनाएगी।
श्रद्धानंद की 1926 में एक कथित मुस्लिम कट्टरपंथी अब्दुल रशीद ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
वीएचपी नेता ने कहा, उन्हें मार डाला गया क्योंकि उन्होंने हजारों लोगों को हिंदू धर्म में वापस लाने की कोशिश की थी।
विहिप 25 दिसंबर और 31 दिसंबर को विशेष रूप से क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या पर हिंदुओं को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के ईसाई मिशनरियों के प्रयासों को रोकने के लिए एक अभियान भी चलाएगी।
प्रयागराज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक के लगभग दो महीने बाद यह अभियान शुरू किया जाएगा।
बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने धर्मांतरण विरोधी कानून को सख्ती से लागू करने की वकालत की थी।
इस साल जुलाई में भागवत ने धर्मांतरण को रोकने पर जोर देते हुए कहा था कि ऐसे लोग लोगों को उनकी जड़ों से अलग करते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट ने दुष्कर्म, हत्या मामले में मुआवजा देने में देरी पर तृणमूल सरकार की खिंचाई की
Next: गैस गीजर से दम घुटने से लड़की की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.