Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • लोगों ने की एसडीएम प्रतापनगर को हटाने की मांग
  • चमोली

लोगों ने की एसडीएम प्रतापनगर को हटाने की मांग

RNS INDIA NEWS 20/12/2022
rns featured image new

नई टिहरी। प्रतापनगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम प्रतापनगर पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग डीएम से की है। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने इस बावत डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने मांग पर एक हफ्ते में कार्रवाई न होने पर जनांदोलन और आमरण अनशन की चेतावनी दी है। सोमवार को प्रतापनगर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान भेलुंता निदेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में डीएम डॉ. सौरभ गहरवार से मुलाकात कर प्रतापनगर में तैनात एसडीएम को तत्काल हटाने की मांग की है। प्रधान जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतापनगर एसडीएम क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों और आम जनता के साथ मनमाना रवैया अपनाए हुए हैं, जिससे विकास योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं। कहा कि बीते दो माह पूर्व जनता दर्शन कार्यक्रम में भी क्षेत्रीय लोगों ने एसडीएम को हटाने को लेकर ज्ञापन दिया था, लेकिन जिला कार्यालय की ओर से मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम को एक सप्ताह में न हटाए जाने पर जिला मुख्यालय में उग्र जनांदोलन तथा आमरण अनशन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में प्रधान गजेंद्र रावत, चंद्र मोहन आर्य, रिकेश्वर भट्ट, दुर्गा भट्ट, त्रेपन रौतेला, नीरज रावत, हर्षमणि डिमरी, प्रदीप शाह, विक्रोधर बिष्ट, द्वारिका सिंह, खुशहाल सिंह मिश्रवाण, पुरुषोत्तम पंवार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेल की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
Next: खोड़ बांगर में हुआ भव्य चक्रव्यूह का मंचन

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.