Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी डीएम ने सुनी जनता की समस्याएं एवं शिकायतें
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी डीएम ने सुनी जनता की समस्याएं एवं शिकायतें

RNS INDIA NEWS 19/12/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में जनता की समस्याओं के निराकरण को सोमवार को जिला सभागार में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान की उपस्थिति में डीएम अभिषेक रुहेला ने जनता की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। शिविर में कुल 51 समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें अधिकांश का मौके पर निस्तारण हुआ। शिविर में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, नेटवर्क कनेक्टिविटी की शिकायतें सबसे ज्यादा रहीं। जोशियाड़ा कंसेण में जल भराव की समस्या के समाधान को लेकर स्थानीय महिलाओं ने प्रमुखता से अपनी बात रखी। जिस पर डीएम ने ईओ नगरपालिका को पानी की निकासी के लिए ठोस कार्य योजना बनाने को कहा। भाटिया निवासी मनीष ने ग्राम प्रधान की शिकायत करते हुए कहा कि मनरेगा योजना के तहत निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं किया गया। साथ ही कई निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता है। उन्होंने जांच कराने की मांग की। बगोरी निवासी सरिता द्वारा बगोरी में क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत कराने की मांग की। विमला नौटियाल ने चिन्यालीसौड़ में फिजिशियन डॉक्टर की तैनाती की मांग रखी। सुनील मौर्य कुमाल्टी भटवाड़ी द्वारा ग्राम पंचायत गोरशाली में लगे बीएसएनएल टावर को दुरुस्त कराने की मांग की गई। इन तमाम शिकायतों पर डीएम रुहेला ने संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। जिला सभागार में आयोजित शिविर में विधायक ने सुशासन पर बोलते हुए कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करें। विधायक ने कहा कि जनपद के सुनियोजित विकास के लिए सभी विभाग ठोस कार्य योजना बनाएं। शिविर में देहरादून से आये डॉ. केपी जोशी, डॉ जेएन नोटियाल, निदेशक उद्योग सुधीर चंद नौटियाल व एडीएम तीर्थपाल सिंह, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार कुकरेती आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक ने 700 लाख की लागत से बनने वाली योजनाओं का किया भूमि पूजन
Next: अध्यक्ष पद पर ऋतिक, सचिव पर पूजा होंगी एबीवीपी प्रत्याशी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.