Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नशे में पेड़ पर चढ़ा नेपाली, कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा
  • हरिद्वार

नशे में पेड़ पर चढ़ा नेपाली, कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा

RNS INDIA NEWS 18/12/2022
rns featured image new

हरिद्वार। परिचित से शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट की आशंका के चलते नेपाली मूल का एक व्यक्ति पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। उसको नीचे उतारने को लेकर पुलिस महकमा पूरी रात हलकान रहा। बाद में दमकलकर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद जैसे-तैसे उसे पेड़ से नीचे उतारा। व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला हरिद्वार रेलवे स्टेशन कैंपस के ठीक बाहर का है। देर रात नेपाली मूल का एक व्यक्ति पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर चढ़कर उसने हंगामा खड़ा कर दिया। देखते ही देखते मौके पर आमजन जमा हो गए। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसे नीचे उतरने की बात कही, लेकिन वह नहीं माना। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने दमकल महकमे से संपर्क साधा, जिसके कुछ देर बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। जैसे ही दमकलकर्मी पेड़ के ऊपर चढ़ने का प्रयास करते वैसे ही व्यक्ति ऊपर चढ़ता जाता। कई घंटों तक मशक्कत चलती रही। सुबह होने पर जब व्यक्ति का नशा उतरा तब उसे दमकलकर्मियों ने नीचे उतार दिया। उसे आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल परीक्षण में शराब पीने की पुष्टि हुई। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि नेपाली मूल के व्यक्ति ने अपना नाम बल बहादुर निवासी कालीकोट नेपाल बताया। केवल इतनी जानकारी दी कि उसने एक परिचित के साथ शराब पी थी, तब उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसे अंदेशा था कि वह उसके साथ मारपीट कर सकता है इसलिए वह पेड़ पर चढ़ गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उसे अभी जिला अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फरसाली में जल्द बनेगा केंद्रीय विद्यालय
Next: उपनल महासंघ पौड़ी के भंडारी अध्यक्ष और मदनमोहन बने जिलामंत्री

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.