Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को 18.7 लाख रुपये स्वीकृत
  • पिथौरागढ़

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को 18.7 लाख रुपये स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 18/12/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। क्लीन द हिमालया के तहत विकासखंड के छह ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 18 लाख 70 हजार का बजट स्वीकृत हुआ है। इस धनराशि से प्रत्येक परिवार को कूड़ेदान और जूट के बैग दिए जाएंगे। साथ ही पंचायतों में जन जागरुकता अभियान चलाकर हिमालय क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। रविवार को जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि ग्राम पंचायत कवाधार, क्वीरीजिमिया, खसियाबाडा, जलथ, ढिमढिमिया को तीन-तीन व जैती को 3.70 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हिमालय क्षेत्र के ग्राम पंचायतों को स्वच्छ रखने के लिए प्रथम चरण में 6 ग्राम पंचायतों में पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सोसायटी फॉर एक्सन इन हिमालया की मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि इन गांवों में सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पंचायतीराज उत्तराखंड तथा जिला प्रशासन से भी सहयोग लिया जाएगा। कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को अपनी दैनिक दिनचर्या में कैसे शामिल कर सकते है। इस पर फोकस करते हुए यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन 6 ग्राम पंचायतों के स्कूली बच्चों को भी इस अभियान से जोड़कर भावी पीढ़ियों को हिमालय क्षेत्र की स्वच्छता क्यों आवश्यक है, इसकी जानकारी देकर अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। कहा यह पहला नवाचार होगा, जिसमें हर घर में अभियान का ब्रांड एंबेसडर मौजूद रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग में 900 मीटर टनल का दूसरी तरफ से भी निर्माण शुरु
Next: एनएच किनारे मिला अज्ञात शव, नेपाली नागरिक होने की आशंका

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.