Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षकों ने की वेतनवृद्धि की वसूली पर रोक लगाने की मांग
  • देहरादून

शिक्षकों ने की वेतनवृद्धि की वसूली पर रोक लगाने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। राजकीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों से वेतनवृद्धि की वसूली करने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। इसके साथ ही कई अन्य लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर शिक्षकों ने नाराजगी जताई। शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज सोरना-डोभरी में संपन्न हुई राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों के तल्ख तेवर देखने को मिले। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुधीरकांति ने कहा कि चयन और प्रोन्नत वेतनमान पर एक वेतन वृद्धि दी जानी चाहिए। जिन शिक्षकों को यह वेतनवृद्धि मिली है, उनसे वसूली नहीं की जानी चाहिए। कहा कि विभाग ने पहले वेतनवृद्धि लागू की अब वसूली के तौर पर भारी भरकम राशि वापस ली जा रही है, जिससे कई शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की भविष्य निधि का अंशदान इस वसूली से समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लंबे समय से एलटी से प्रवक्ता और प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया अटकी हुई है। जिससे कई शिक्षक तीस साल से अधिक की सेवा के बाद एक ही पद पर रहते हुए सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
ब्लॉक महामंत्री चंडी प्रसाद नौटियाल ने कहा कि पारस्परिक स्थानांतरण सूची जारी करने में विभागीय अधिकारी लेटलतीफी कर रहा है, जिसका खामियाजा शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है। कई विद्यालयों में शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के पद रिक्त पड़े हुए हैं, जिससे शिक्षण और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लिपिकीय संवर्ग के पद रिक्त होने के कारण शिक्षकों को ही कार्यालय संबंधी कार्यों का निर्वहन करना पड़ रहा है। बैठक के सभी समस्याओं पर जल्द कार्यवाही किए जाने की मांग शिक्षकों ने की। किसन सिमल्टी, दिनेश देवराड़ी, राजीव शर्मा, तेजवीर मलिक, एचएस रावत, महेंद्र रावत, हरीश सिंघल, डीपी थपलियाल, सीमा चौहान, नरेंद्र चौधरी, नबाबुद्दीन खान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संगठन की मजबूती पर दिया जोर
Next: डीआईजी ने एसएसपी के साथ किया हरकी पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.