Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मसूरी विंटरलाईन कार्निवाल की तैयारियां जोरों पर, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन
  • देहरादून

मसूरी विंटरलाईन कार्निवाल की तैयारियां जोरों पर, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 17/12/2022
rns featured image new

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में मसूरी विंटरलाईन कार्निवाल की तैयारियां जोरों पर है। उप जिलाधिकारी मसूरी शैलेंद्र सिंह नेगी ने अवगत कराया है कि विंटरलाइन कार्निवाल को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। मसूरी विंटरलाइन कार्निवल का 26 दिसम्बर 2022 को माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा किया जाएगा। कार्निवाल 26 दिसम्बर से 30 दिसंबर 2022 तक चलेगा। इस बार मसूरी विंटर कार्निवल को भव्य बनाने के लिए में कई खास कार्यक्रमों को जगह दी गई है जिससे उत्तराखंड का पर्यटन का विकास तेजी से हो। उप जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि इस बार कार्निवाल में डे एंड नाइट अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक गीत और कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्निवाल में उत्तराखंड की स्थानीय कला और संस्कृति को लेकर खास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कार्निवाल में नेपाली और गोरखा समाज के लोगो के द्वारा भी विशेष कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्निवाल में उत्तराखंड के मशहूर लोक गायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, नरेंद्र सिंह नेगी, मीना राणा, रेशमा शाह सहित कई कलाकार प्रस्तुति दे रहे है। वह मशहूर गायिका शिकायना मुखिया भी अपने गीतों के सुरों को बिखेरेगी। वह बॉलीवुड के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। 26 दिसंबर सर्वे ग्राउंड लंढौर से दोपहर एक बजे शोभायात्रा शुरू होकर चार बजे लाइब्रेरी चैक पर समापन होगी। कार्निवाल में अभिनेता टॉम आल्टर की स्मृति में 21 किमी हाफ मैराथन, पर्यटकों के लिए नेचर वॉक, बर्ड वाचिंग, स्केटिंग, जूडो-कराटे, बच्चों के लिए गेम्स, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 200 साल पुराने इतिहास की फोटो प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक का आयोजन होंगे। वही इस बार उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित फैसन शो मुख्य आकर्शण का केन्द्र रहेगा। रात्रि के कार्यक्रम मसूरी के नवनिर्मित टाउन हॉल में आयोजित किये जायेगे, जिसमें पद्मश्री बसंती बिष्ट की जागर की प्रस्तुति, लोक नाटक वीरभड़ माधो सिंह भंडारी का मंचन, उत्तराखंडी रामछौल नाइट, कव्वाली नाइट और मैजिक शो आयोजन होगा। हास्य एवं व्यंग्य कार्यक्रम होगा। प्रीतम भरतवाण और नरेन्द्र सिंह नेगी लोक संस्कृति की प्रस्तुति देंगे। 28 से 30 दिसंबर तक फूड फेस्टिवल होगा। इसमें पहाड़ी व्यंजन के स्टाल्स लगाए जाएंगे। 29 दिसंबर को चर्चित शेफ प्रतिभाग करेंगे। इस बार आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जावान मसूरी के मुख्य चैक पर अपने बैंड और देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत करेगे। उप जिलाधिकारी मसूरी ने बताया कि मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल को लेकर सभी तैयारी पूर्ण हो चुकी है। मसूरी के जार्ज एवरेस्ट में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है जो सभी श्रोताओं को आकर्षित करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यपाल ने किया राजभवन में ट्यूलिप बल्ब का रोपण
Next: सीएम धामी ने पहाड़ी खाने की रेसिपी पर आधारित पुस्तक “The Heavenly Abode” पुस्तक का किया विमोचन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.