Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • भाजपाइयों ने पाक विदेश मंत्री का पुतला फूंका
  • रुद्रप्रयाग

भाजपाइयों ने पाक विदेश मंत्री का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 17/12/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा न्यूयॉर्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता गुस्से में हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रुद्रप्रयाग में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फूंका। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता मुख्य बाजार में एकत्रित हुए। यहां आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ नारेबाजी की और बाद में उनका पुतला दहन किया। भाजपाइयों ने कहा कि पाकस्तिान को अपनी हैसियत में रहना चाहिए, जिस तरह से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री को आतंकवाद के मुद्दे पर जमकर फटकार लगाई, उससे बौखला कर बिलावल भुट्टो ने भारत के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के खिलाफ न्यूयॉर्क में मीडिया के सामने अभद्र टिप्पपणी की। उनकी इस टिप्पणी का पूरा देश विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकस्तिान में एक ओर खाने के लाले हैं और आतंकवाद का अड्डा बन चुका है, उस देश के विदेश मंत्री का भारत के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री पर टिप्पणी करना हास्यस्पद है। भाजपा के जिलाध्यक्ष महावीर पंवार व रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि पाकस्तिान के विदेश मंत्री की इस वयान की सभी घोर निंदा कर रहे हैं। उनकी कोई हैसियत नहीं कि भारत के खिलाफ कोई भी टिप्पणी करे। पाकिस्तान को इस अभद्र टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कप्रवान, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, पूर्व जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, अजय सेमवाल, जिला कार्यालय मंत्री सुनील नौटियाल ,भाजयुमो जिला अध्यक्ष विकास विकास डिमरी, जिला कोषाध्यक्ष कुलबीर रावत, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, बुद्धि बल्लभ थपलियाल, दरम्यान जख्वाल, मोहन बिष्ट, हरि सिंह बिष्ट, विशाल बिष्ट, दिनेश बिष्ट, राजेंद्र लाल, भूपेंद्र बिष्ट, रितेश पांडे, राहुल मिंगवाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विहिप और बजरंग दल ने पौराणिक मंदिर के निर्माण की मांग उठाई
Next: नकरौंदा में सीवरेंज ट्रीटमेंट प्लांट का यूकेडी ने किया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.