Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह के 4 अन्य सदस्य अम्बाला से गिरफ्तार
  • देहरादून

ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह के 4 अन्य सदस्य अम्बाला से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/10/2020
14 (8)

देहरादून। ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े गिरोह के चार और सदस्यों को पुलिस ने अम्बाला से गिरफ्तार किया है। इन सभी के पास से पांच लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। रविवार को पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि पूर्व में गिरफ्तार अजय जयसवाल द्वारा बताया गया वह उत्तराखंड और अन्य राज्यों से भी ऑनलाइन सट्टा लगवाता है। वह अपने भाई हरिओम देहरादून से ही सट्टे के पूरे नेटवर्क को संचालित करते हैं। सट्टे के इस कारोबार में उसके भाई हरिओम के पुत्र अंकित जयसवाल और अंकुश जयसवाल भी उनके साथ शामिल हैं, जो अन्य राज्यों से सट्टा लगवाने व पैसा एकत्रित करने का कार्य करते हैं। उसके दोनों भतीजे इस कार्य के लिये अक्सर दिल्ली व अन्य स्थानो पर जाते रहते हैं, इसलिये उनके द्वारा दिल्ली लाजपत नगर में एक कमरा किराये पर लिया गया है, जहां पर रहकर भी वह उक्त सारी गतिविधियां संचालित करते हैं। वर्तमान में दोनों अपने साथियों के साथ दिल्ली व अन्य स्थानों से पैसा एकत्रित करने गए हैं।

देहरादून एसटीएफ ने आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले गिरोह को पकड़ा

इस सूचना पर पुलिस टीम गिरफ्तारी के लिए दिल्ली रवाना की गई। पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से अंकित जयसवाल और अंकुश जयसवाल के पैसा कलैक्ट करने के लिए अम्बाला सिटी जाने और वहां होटल में रूके होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम ने तत्काल अम्बाला सिटी पहुंचकर होटल में दबिश दी गई। जहां अंकित जायसवाल पुत्र हरिओम निवासी खुडबुडा मौहल्ला, अंकुश जयसवाल पुत्र हरिओम निवासी खुडबुडा मौहल्ला, गगन पुत्र गुरदयाल निवासी भंडारी बाग, हिमांशु पुत्र प्रमोद कुमार निवासी डांडीपुर मौजूद मिले। कमरे की तलाशी लेने पर इनके कब्जे से पांच लाख से अधिक की नगदी, कई मोबाइल फोन, लैपटॉप, कैलकुलेटर और अन्य सट्टा सामग्री बरामद हुई। चारों को मौके से गिरफ्तार कर देहरादून लाया गया, जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पटेलनगर सर्राफा लूटकांड का मुख्य आरोपित नईम गिरफ्तार
Next: बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौत, 7 व्यक्ति घायल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.