Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पटेलनगर सर्राफा लूटकांड का मुख्य आरोपित नईम गिरफ्तार
  • देहरादून

पटेलनगर सर्राफा लूटकांड का मुख्य आरोपित नईम गिरफ्तार

RNS
RNS INDIA NEWS 11/10/2020
rns featured image new

देहरादून। पटेलनगर में सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर हुई लूट मामले का मुख्य आरोपित नईम कुरैशी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। वहीं, मामले मे एक अन्य वांछित आरोपी फैजल चौधरी पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर मुजफ्फरनगर जेल में सरेंडर कर चुका है, जब कि दो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि 22 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे सर्राफा कारोबारी शफीकउर्र रहमान निवासी पथरी बाग अपनी जीएमएस रोड कमला पैलेस तिराहे पर स्थित ज्वेलरी शॉप से दुकान बंद कर बाइक से घर के लिए निकले थे। मंडी चौक, लालपुर होते हुए कारगी रोड पर ब्लेसिंग फार्म के पास पहुंचे ही थे कि पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। शफीक के रुकते ही दोनों बदमाश उनसे बैग छीनने लगे। बैग न देने पर एक बदमाश ने असलहा निकालकर शफीक पर फायर कर दिया। गोली उनके बाएं पैर के घुटने पर लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने बैग छीना और यूटर्न लेकर भाग निकले थे। वारदात में शामिल राहुल शर्मा उर्फ राहुल पंडित को बुलंदशहर से, जबकि नदीम को एक अक्टूबर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। वहीं, शुक्रवार को दोनों को कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस ने क्राइम सीन को दोहराने के वारदात को अंजाम देने के बाद भागने के रास्तों के बारे में जानकारी की। इस दौरान पुलिस को कुछ और अहम जानकारी मिली है, जिसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। वहीं, वारदात में शामिल फैजल चौधरी निवासी मुजफ्फरनगर ने मुजफ्फरनगर में अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उस पर वहां पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूलों को सेनेटाइज कराने की व्यवस्था की जाए
Next: ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह के 4 अन्य सदस्य अम्बाला से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.