Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • कैबिनेट मंत्री महाराज ने दुध्याड़ी देवी मेले को राजकीय मेला किया घोषित
  • टिहरी

कैबिनेट मंत्री महाराज ने दुध्याड़ी देवी मेले को राजकीय मेला किया घोषित

RNS INDIA NEWS 14/12/2022
13 (6)

नई टिहरी। वन पंचायतों में अलग-अलग प्रजाति के पेड़ लगा कर पंचायतें अपनी इनकम जनरेट करें। ग्राम पंचायतों में मेले लगायें, इससे हमारी लोक संस्कृति जीवित रहेगी और देश-विदेश में पहचान मिलेगी। उक्त बात प्रदेश के मंत्री लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति, ग्रामीण निर्माण, पंचायतीराज, जलागम प्रबन्धन, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने बुद्धवार को अपने गढ़वाल भ्रमण के चौथे दिन विधान सभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत पट्टी गोनगढ़ विकासखण्ड भिलंगना टिहरी गढ़वाल पहुंचकर माँ दुध्याड़ी देवी मेले में प्रतिभाग कर देवी की डोली के दर्शन कर आर्शीवाद  प्राप्त किया। उन्होने माँ दुध्याड़ी देवी मेले को राजकीय मेला घोषित करते हुए सभी तरह के फण्ड दिये जाने की भी घोषणा की।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोविड काल में देश को डिगने नहीं दिया। एक ओर जहां चीन जैसे देश में आज भी लॉकडाउन चल रहा है वहीं उनके प्रयासों के बाद भारत में सभी देशवासियों का वैक्सीनेशन करने के साथ ही अन्य देशों को भी वैक्सीन निर्गत की गई। उनके नेतृत्व में कोविड काल के बाद आज देश निरंतर विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है।
चारधाम यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक उत्तराखण्ड पहुंचे, इससे लोगों को कोविड काल के दौरान हुई क्षति की पूर्ति हुई है। चारधाम के बाद अब सरकार शीतकालीन पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है, इसका लाइव प्रसारण किया जा रहा है, हमने सात सर्किट बनाये हैं, ताकि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड को टूरिज्म एवं योगा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पुरस्कृत भी किया गया है।
पंचायत मंत्री महाराज ने कहा कि हम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए दीन दयाल मिनी सचिवालय बना रहे हैं। स्वच्छता को लेकर पंचायतों में कॉम्पेक्टर लगा रहे हैं। उन्होने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वन पंचायतों में अलग-अलग प्रजाति के पेड़ लगा कर पंचायतें अपनी इनकम जनरेट करें। ग्राम पंचायतों में मेले लगायें, इससे हमारी लोक संस्कृति जीवित रहेगी और देश-विदेश में हमें पहचान मिलेगी। कहा कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आनी चाहिए, गांव मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा।
लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि लाटा-सीता कोट-भट्टगांव- चौठारा कोट-कोट पौनाडा, दुध्याड़ी देवी मंदिर और घापडर मोटर मार्ग के डामरीकरण की डीपीआर शीघ्र तैयार की जाएगी। विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह द्वारा कैबिनेट मंत्री महाराज का स्वागत करते हुए विकास खण्ड भिलंगना के अन्तर्गत 11 मोटर मार्ग लागत धनराशि कुल 399.84 लाख के नव निर्माण की मांग की गई। लोक निर्माण एवं पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 17 दिसंबर को वह टिहरी जनपद को लोक निर्माण, लघु सिंचाई एवं पंचायती राज विभाग की 1289.82 लाख की लागत की विकास योजना की सौगात भी देने जा रहे हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भिलंगना वासुमति घाणता, जाखणीधार ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, मेला समिति के अध्यक्ष पूरब सिंह पंवार, मण्डल अध्यक्ष रामकुमार कठैत, महामंत्री धनपाल सिंह राणा, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष देहरादून प्रियंका गुसांई, प्रधान पौनाड़ा प्रमिला, एसडीएम के.एन. गोस्वामी, डीपीआरओ एम.एम.खान, डीटीडीओ अतुल भण्डारी, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि जे.एस. खाती, एडीआईओ भजनी भंडारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के सदस्य एवं विशाल जनसमूह मौजूद रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार की चहलकदमी से वन विभाग सजग, चार ट्रेस कैमरे लगाए
Next: चोरी का प्रयास करते युवक को पुलिस ने पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.