Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • अब गत्ता बंद डिब्बों में मिलेगा बदरीनाथ का प्रसाद
  • चमोली

अब गत्ता बंद डिब्बों में मिलेगा बदरीनाथ का प्रसाद

RNS INDIA NEWS 13/12/2022
rns featured image new

चमोली। वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर अब आगामी साल से बदरीनाथ धाम में भी गत्ते के बंद डिब्बों में बदरीनाथ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। नगर पंचायत बदरीनाथ की ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया। बद्रीनाथ धाम की स्वच्छता के लिए एसडीएम कुमकुम जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने कहा कि बदरीनाथ धाम में सिंगल यूज प्लास्टिक से निर्मित उत्पादों पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध रहेगा , जिस पर व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद नवानी ने कहा कि बदरीनाथ धाम में इस यात्राकाल में भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित था। यदि आगामी वर्षों में भी किसी भी व्यापारी की ओर से इसके भंडारण और बिक्री की जाती है तो नगर पंचायत द्वारा संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए। बदरीनाथ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि होटलों में प्रयोग होने वाली पानी की प्लास्टिक बोतलों पर भी धीरे-धीरे प्रतिबंध लगा दिया जाएगा, जिसके विकल्प के रुप में होटलों में वाटर एटीएम लगाए जाने के लिए कहा जाएगा। खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग पर किसी भी सूरत में प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाएगा। बदरीनाथ धाम के प्रसाद के लिए प्रयोग होन वाले प्लास्टिक के डिब्बों के स्थान पर गत्ते के डिब्बों का निर्माण कर उन्हें प्रयोग में लाने का सुझाव व्यापार संघ की ओर से दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Next: प्रभावी शिक्षण व नवाचार पर दिया जोर

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.